Sat 03 Oct 2026
Breaking News Exclusive
18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रामलीला महोत्सव-2026 : “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य

Pragya News 24

Fri, Oct 2, 2026
Post views : 6

आगरा। “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा। जनकपुर मंगल भवन उजियारा॥” जगत जननी मां जानकी के पावन प्राकट्य का प्रसंग जैसे ही रामलीला मैदान में साकार हुआ, समूची मिथिला नगरी भक्तिभाव और उल्लास से झूम उठी। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला के अंतर्गत शुक्रवार को रामलीला मैदान को भव्य मिथिला नगरी के रूप में सजाया गया था। चारों ओर मंगल गीतों और बधाइयों की गूंज थी। शहनाई और ढोल की मंगल ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने मां जानकी के प्राकट्य के दिव्य दर्शन किए।

हल चलाते ही घड़े से हुआ मां जानकी का प्राकट्य
मंच पर महाराज जनक के स्वरूप अशोक गोयल और महारानी सुनयना के स्वरूप लता गोयल ने विधि-विधान के साथ खेत में हल चलाने की लीला का मंचन किया। लीला के दौरान हल एक घड़े से टकराया और उसी घड़े से पृथ्वी पर जगत जननी मां जानकी का प्राकट्य हुआ।

मां जानकी के अवतरित होते ही राजा जनक और महारानी सुनयना का हृदय आनंद से भर उठा। मिथिला नगरी में मानो खुशियों की लहर दौड़ गई। मां जानकी के बाल स्वरूप का अभिनय करने का सौभाग्य तीन माह की अवनि को प्राप्त हुआ।

मां जानकी के प्राकट्य का समाचार मिलते ही पूरे पंडाल में “बधाई हो बधाई, जनक घर बेटी आई” के जयघोष और मंगल गीत गूंजने लगे। मिथिला नगरी में उपस्थित महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ नृत्य किया और बधाई गीत गाकर उत्सव को और भव्य बना दिया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी जनक परिवार को मां जानकी के प्राकट्य की बधाई दी।

जनक-सुनयना ने बांटे खिलौने और मिठाइयां
“जनकसुता जग जननि जानकी। अतिसय प्रिय करुनानिधान की॥” की भावधारा के बीच रामलीला मैदान में जानकी जन्मोत्सव का विशेष आयोजन किया गया।

राजा जनक और महारानी सुनयना ने पूरे पंडाल में खिलौने, मिठाई, फल, मेवा, चॉकलेट और टॉफियां वितरित कर श्रद्धालुओं की खुशियां बढ़ा दीं। बाल स्वरूप मां जानकी के प्राकट्य से पूरा वातावरण वात्सल्य, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया।

विशिष्ट अतिथियों ने की स्वरूपों की आरती
मां जानकी के प्राकट्य के बाद स्वरूपों की आरती राजा जनक अशोक कुमार गोयल, रानी सुनयना लता गोयल, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू यादव, अजय गर्ग अवागढ़, राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल और रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल ने की।

भजनों पर झूमी मिथिला, महिला समिति ने दी नृत्य प्रस्तुति
राजा जनक परिवार की ओर से “जरा फूलों से सजा दो मिथिला को...” और “मची है धूम मिथिला में...” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति गीतों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव महिला समिति की ओर से मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई। महिलाओं की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

जनक परिवार सहित बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजा जनक अशोक कुमार अग्रवाल के परिवार से शोभिक गोयल, स्मृति गोयल, मोहित गोयल, रिनी गोयल, अनुप्रिया, खुश, अवंतिका, अनन्या, वेदा, मुरारी लाल फतेहपुरिया, कमल नयन फतेहपुरिया, सुनीता फतेहपुरिया, मंजू बंसल, वरुण बंसल, आयुषी, शिल्पी, विकास, शिप्रा, सोनम, अनुभव, निकिता, खुशबू, अंशुल, शुभम, तान्या, राहुल, अभिषेक, शैलेंद्र बंसल, स्वीटी, राजीव मित्तल, सोनल मित्तल आदि उपस्थित रहे।

शनिवार को किन्नर समाज उतारेगा प्रभु श्रीराम की आरती
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार को रामायणकालीन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए किन्नर समाज को प्रभु श्रीराम की आरती उतारने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि शनिवार को ही विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध की लीला का मंचन भी किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, जगदीश बागला, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, भगवान दास बंसल, ताराचंद अग्रवाल, विनोद जौहरी, प्रकाश चंद्र, महेश चंद्र अग्रवाल, प्रवीन स्वरूप, आयुष अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, रमांशु शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन