Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ‘अबकी बार आपके लिए’ लकी ड्रा के विजेता बने एत्माद्पुर के अंकित यादव, चारपहिया वाहन के साथ 15 आकर्षक उपहार पाकर खिले ग्राहकों के चेहरे

Pragya News 24

Sat, Jan 18, 2025
Post views : 107

आगरा। चारपहिया वाहन के साथ फ्रिज, टीवी जैसे 15 आकर्षक उपहार पाकर ग्राहकों के चेहरे खिल गए। अंजना सिनेमा के पास, एमजी रोड स्थित किसना ज्वैलर्स के यहाँ दीपावली पर लॉन्च की गई लकी ड्रॉ स्कीम ‘अबकी बार आपके लिए’ के विजेता एत्माद्पुर के अंकित यादव को चारपहिया मारुती सेलिरिओ गाड़ी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि उ.प्र.महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान व जितेन्द्र चौहान ने लकी ड्रॉ निकालकर विजेताओं की घोषणा की।

बबिता चौहान ने कहा कि किसी भी ज्वैलर द्वारा पहली बार ऐसा हुआ है जो निष्पक्षता के साथ लकी ड्रा निकालकर ग्राहकों को चारपहिया वाहन के साथ अन्य उपहार दिए जा रहे हैं। कम्पनी व्यापार करने के साथ अपने सामाजिक दायित्व भी निभा रही है, ऐसी सोच सभी रखें तो समाज और देश की कई समस्याएं हल हो जाएं। इसके लिए उन्होंने कम्पनी को शुभकामनाएं दीं।

फ्रैन्चायजी ऑनर प्रशान्त मित्तल ने विश्वास के साथ खरीददारी करने के लिए अपने ग्राहकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि देश की 61 फ्रैन्चायजी सेन्टर पर 100 गाड़ी प्रदान की गईं हैं। डायमंड के मैन्युफैक्चर होने के कारण किसना ब्रांड में डायमंड की कीमत और क्वालिटी अन्य के अपेक्षा काफी बेहतर है। बताया कि कम्पनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का दायित्व निभाते हुए हर ग्राहक द्वारा की गई खरीददारी से मिले मुनाफे में से एक व्यक्ति को भोजन और एक पेड़ लगवाती है।
शान्तनु मित्तल ने बताया कि आज लकी ड्रा निकालकर 1 चारपहिया गाड़ी, 3 टीवी, 2 फ्रिज, 4 ऑयल हीटर, 5 गीजर ग्राहकों को प्रदान किए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रोहन, रितु मित्तल, संजीव राठी, राजकुमार शर्मा, सौरभ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, निखिल गर्ग आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन