Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन

आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक, भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति ने तैयारियों को गति दे दी है। इस बार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जैसी आध्यात्मिक अनुभूति कराने के उद्देश्य से आयोजन स्थल को विशेष थीम पर विकसित किया जाएगा। कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट के निकट लगभग 16 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले भव्य जनक महल तक जाने वाले मुख्य मार्ग को अयोध्या धाम की तर्ज पर आकर्षक स्वरूप देने की योजना तैयार की जा रही है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार 'राजू' यादव ने बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत मुख्य मार्ग के दोनों ओर भव्य गलियारों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही अयोध्या की शैली में धार्मिक मूर्तिकला एवं शिल्पकला स्थापित करने की भी योजना है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का सजीव अनुभव हो सके।

इसी क्रम में आयोजन स्थल के विकास एवं सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायक एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आयोजन स्थल की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से विकसित कराने का अनुरोध किया गया, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकें।

राजीव कुमार 'राजू' यादव ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव आगरा की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। समिति का लक्ष्य वर्ष 2026 के आयोजन को ऐसा स्वरूप देना है, जो वर्षों तक श्रद्धालुओं की स्मृतियों में बना रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के सहयोग से विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल 'ग्वाला', निमित्त पोरवाल, सुमन पोरवाल, नीरज मिश्रा, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, सोनू गिरी, अनिल दीक्षित, अरुण अग्रवाल, राजीव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय पर नित्य की भांति महाआरती का आयोजन किया गया। गुरुवार की महाआरती नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट परिवार के सहयोग से संपन्न हुई, जिसमें हनुमत धाम लंगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरुद्वारा ने विधिवत आरती कराई। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं रामभक्तों ने महाआरती में सहभागिता कर जनकपुरी महोत्सव की सफलता एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन