रामलीला महोत्सव-2026 : रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी
Pragya News 24
Mon, Sep 28, 2026
आगरा। ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव-2026 की तैयारियों को गति देते हुए श्री रामलीला कमेटी ने इस वर्ष की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कमेटी ने प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात प्रभारी तथा राहुल शर्मा को श्रृंगार प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित और पारंपरिक स्वरूप में आयोजित करने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व दिए गए हैं।
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल तथा महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि आगरा का श्री रामलीला महोत्सव धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कार्यकारिणी के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।
कार्यकारिणी में रामकिशन अग्रवाल, भगवान दास बंसल, टीएन अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, मुकेश जौहरी, मुकेश कुमार अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, अशोक कुमार राठी, विनोद कुमार जौहरी, राकेश जैन, विशन बिहारी माहेश्वरी, भरत भगत, मनोज कुमार अग्रवाल ‘पोली भाई’, नरेंद्र बंसल, संजय सिंघल सराफ, प्रवीण कुमार गर्ग, संजय तिवारी, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, विपिन अग्रवाल और विजय कुमार गोयल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं अतुल बंसल को उपाध्यक्ष प्रशासनिक तथा ताराचंद्र अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राम बारात एवं श्रृंगार सहित आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए भी पदाधिकारियों को दायित्व निर्धारित किए गए हैं।
कमेटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं महामंत्री राजीव अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए महोत्सव की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्री रामलीला की प्राचीन परंपराओं और धार्मिक स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया जाएगा।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन