Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगों ने कई महिलाओं को लूटा, ले गए लाखों के जेवरात

Agra. धर्म और तंत्र मंत्र के नाम पर खूब ठगी की जा रही है। जाल साज ऐसे लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं जो परेशान है या फिर इन बातों पर विश्वास करते हैं। ऐसा ही एक मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के चारबाग इलाके का है। तंत्र-मंत्र से कष्ट दूर करने का झांसा देकर 2 युवकों ने 3 महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। एक महिला से तो 3 लाख के जेवरात ले गए। अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जब तक ठगी करने वाले युवकों की खोज शुरू की तब तक वह बहुत दूर निकल चुके थे। पीड़ितों ने अब पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक चारबाग, रूई की मंडी निवासी कमल फूलों का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि वो दुकान चले गए थे और मां किशनू देवी घर मे अकेली थीं। वह फूलमाला तैयार कर रही थीं। तभी दो युवक आए। कुर्ता पहने थे। उनके हाथ में एक धर्मस्थल की तस्वीर थी। उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा। इस पर मां ने पानी लाकर दे दिया। तभी कहने लगे कि तुम्हारे घर में कष्ट हैं। काम सही नहीं चल रहा है। घर को बांध दिया गया है। इसके लिए तंत्र-मंत्र से उपाय करना होगा। मना किया तो उसने मां को कुछ सुना दिया जिसके बाद वह जैसा कहता गए माँ करती चली गई। तिजोरी से चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र सब लाकर दे दिए। उन्हें एक कागज की पुड़िया में रखकर बदल दिया। पुड़िया मंदिर में रखने की कहकर दोनों रफूचक्कर हो गए। किशनू ने कुछ देर बाद पुड़िया खोली तो उसमें कुछ ताबीज और लकड़ी के मोती निकले।

मोहल्ले की ओमवती और कुसुमा देवी को भी उन्होंने अपना शिकार बनाया था। उनसे भी पानी मांगा। हाथ डलवाकर पानी को लाल कर दिया। इससे सभी चकित रह गए। ओमवती से 5 हजार तो कुसुमा से 500 व 100 रुपये ले गए। जब सभी को अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया जो पुड़िया उसने दी थी उसे खोल कर देखा तो उसमें लकड़ी और मोती निकले।

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन