Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 में सरकार की नीतियां बताएंगे एसीएस अमित मोहन, सुनेंगे निर्यातकों की समस्याएं

एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 (निर्यात सम्मेलन) में उत्तर प्रदेश सरकार के एक्सपोर्ट कमिश्नर एंड एडिशनल चीफ सेक्रेट्री अमित मोहन प्रसाद करेंगे सहभागिता
लखनऊ में आयोजित निर्यात प्रोत्साहन की बैठक में आगरा के निर्यातकों ने रख सुझाव
नई टेक्नोलजी टेस्टिंग लैब मैन पावर के डेवलपमेंट पर सरकार दे निर्यातकों को स्कीम, आगरा निर्यातकों ने रखी अपनी बात

आगरा। प्रदेश के औद्योगिक विकास में 8 और 9 जनवरी को होने वाला एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 (निर्यात सम्मेलन) नगीने की तरह लगने जा रहा है। सम्मेलन नये उद्योगों को निर्यात क्षेत्र से जोड़ेगा और प्रदेश का निर्यात के क्षेत्र में आर्थिक विकास बढ़ेगा। आगामी 8 और 9 जनवरी को आगरा में होने जा रहे प्रदेश के पहले एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 में आने का निमंत्रण स्वीकार करते हुए यह कहा प्रदेश सरकार के एक्सपोर्ट कमिश्नर एंड एडिशनल चीफ सेक्रेट्री अमित मोहन प्रसाद ने।

लखनऊ में आयोजन समिति के चेयरमैन पूरन डावर (अध्यक्ष एफमेक) और आयोजन के एडवाइजरी समिति के वाइस चेयरमैन वीरेंद्र कुमार मौर्या ने एक्सपोर्ट कमिश्नर एंड एडिशनल चीफ सेक्रेट्री अमित मोहन प्रसाद को उनके कार्यालय पर निमंत्रण पत्र दिया।

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एक्सपोर्ट कमिश्नर उत्तर प्रदेश अमित मोहन प्रसाद जी को निमंत्रण पत्र भेंट करते आयोजन समिति के पदाधिकारी एक्सपोर्ट सिंपोजियम

अमित मोहन ने इस अवसर पर कहा कि सम्मेलन में वे सहभागिता करेंगे और निर्यातकों की समस्याओं को सुनने के साथ प्रदेश सरकार की नीतियों को भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के हर उद्योग के लिए आवश्यक है। उन्होंने निर्यात प्रोत्साहन सम्मेलन के लिए अग्रीम शुभकामनाएं दीं और विभागीय सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

आगरा के ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज अनुज कुमार ने बताया कि हमारा विभाग निर्यात सम्मेलन में जुड़ रहा है। हमारा प्रयास है कि निर्यात सम्मेलन के माध्यम से नये निर्यातकों को जोड़ा जाए साथ ही प्रयास किये जाएं कि जो स्थापित निर्यातक हैं, उनकी अन्तरर्राष्ट्रीय बाजार में हिस्सेदारी बढ़े। उन्होंने बताया कि विभाग में 200 से अधिक आगरा के नियार्तक सूचिबद्ध हैं किंतु बहुत सारे निर्यातक सूची में न होने के कारण प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस स्थिति में दो दिवसीय सम्मेलन में विभाग द्वारा एक स्टॉल के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदान की जाएगी।

आयोजन समिति के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि दो दिवसीय निर्यात सम्मेलन फतेहाबाद रोड स्थित डबल ट्री बाय हिल्टन में आयोजित होगा, जिसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल के करीब 600 से अधिक निर्यातक सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में फिरोजाबाद की ग्लास इंडस्ट्री, अलीगढ़ के हार्डवेयर उद्योग से जुड़े और हाथरस के फूड प्रोसेसिंग से जुड़े निर्यातक प्रमुखता से शामिल होंगे।

निर्यात की है आगरा उद्योग में असीम संभावनाएं
प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के निर्यात प्रोत्साहन को लेकर गुरुवार को लखनऊ में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक्सपोर्ट सिंपोजियम निर्यात सम्मेलन जोकि आगरा में आयोजित हो रहा है, के आयोजन के पदाधिकारियों द्वारा संबंधित अधिकारियों के बीच में निर्यात से संबंधित उसके प्रोत्साहन के लिए कुछ सुझाव भी दिए गए। जिसमें प्रमुखता से आगरा हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर संगठन के अध्यक्ष रजत अस्थान ने बात रखी। उन्होंने कहा कि निर्यात प्रोत्साहन के लिए निर्यात यूनिटों को नगर निगम द्वारा लगने वाले हाउस टैक्स का रिप्वेसमेंट मिलना चाहिए ताकि निर्यात के लिए प्रोत्साहन बढ़ेगा। निर्यात यूनिटों को टेक्निकल टेस्टिंग मैनपॉवर आदि चीजों के संगठित विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसी योजना के माध्यम से आर्थिक मदद भी मिलनी चाहिए ताकि हम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपने उत्पादकों व अपने फैक्ट्री की संरचना कर सकें।

आगरा की बात रखते हुए निर्यातक अनुराग मित्तल ने कहा कि आगरा में निर्यात की असीम संभावनाएं हैं। सरकार को आगरा के हैंडीक्राफ्ट निर्यात प्रोत्साहन के लिए विशेष योजना पैकेज बनाना चाहिए ताकि हम सभी निर्यातक उसे योजना का लाभ ले सकें और अपने निर्यात को बढ़ा सके। आगरा का स्टोन क्राफ्ट एक जिला एक उत्पाद योजना के बावजूद भी कुछ विशेष लाभ नहीं प्राप्त कर पा रहा।

संबंधित चर्चा के समय प्रदेश सरकार के चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्र, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एक्सपोर्ट कमिश्नर अमित मोहन, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन