Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 10वां खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भरतपुर और खेरागढ़ के युवा निर्देशकों को मिला सम्मान।

Pragya News 24

Wed, Dec 11, 2024
Post views : 123

खजुराहो। 10वां खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के लिए एक प्रतिष्ठित मंच है। हर साल यहां नई और अनोखी फिल्मों को प्रदर्शित किया जाता है। दसवा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल राजेश खन्ना जी को समर्पित हैं इस बार शॉर्ट फिल्म ‘व्युत्क्रमण’ और:पिता का दर्द’ ने अपनी अनोखी कहानी से फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

विवेक शर्मा और धीरज खंडेलवाल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पिता का दर्द’ और ‘व्युत्क्रमण’ 9 दिसंबर 2024 को फेस्टिवल में प्रदर्शित की गई थी, जिसे आयोजक राजा बुंदेला, सुष्मिता मुखर्जी, रोहतास गौड़, राम बुंदेला और दर्शकों से काफी सराहना मिली। निर्देशक विवेक शर्मा ने पिता का दर्द फिल्म के माध्यम से बताया कि आजकल छोटे बच्चों के साथ में जो गलत काम किया जा रहा है और निर्मम हत्या की जा रही है। मां अपनी आंसू बहा कर अपने आप को हल्का कर लेती है लेकिन पिता के दर्द को कोई भी नहीं समझ पाता है। पिता अपने आंसुओं को अपने अंदर ही समाये रहता है। मानसिक विक्षिप्त हो जाता है। इस फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है हमें अपने छोटे-छोटे बच्चों पर ध्यान देना है। यह भी विशेष देखना है कि आज पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी कर्मचारियों, स्कूल के ड्राइवर पर विशेष नजर रखनी है जिससे छोटे-छोटे बच्चों के साथ जो घटनाएं हो रही हैं उन्हें रोका जा सके। वहीं निर्देशक धीरज खंडेलवाल ने बताया कि यह फिल्म समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मामलों पर व्यंग है हम अंग्रेजों से तो आजाद हो गए लेकिन आज भी हम भ्रष्टाचार जैसी बीमारियों के गुलाम है हमें इनसे आजाद होना है तो सबसे पहले खुद में बदलाव लाना होगा।

फिल्म को मिले इस सम्मान से न केवल धीरज खंडेलवाल और विवेक शर्मा की पहचान बढ़ी है, बल्कि यह उनकी आगामी फिल्मों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन