Thu 04 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विपिन सचदेवा के भक्ति से सुरों से सजेगी जनकपुरी की शाम, स्थानीय कलाकार भी दिखेंगे मंच पर

Pragya News 24

Sun, Oct 1, 2023
Post views : 72

आगरा। संजय प्लेस में आयोजित होने जा रहे श्रीजनकपुरी महोत्सव में 11-13 अक्टूबर को भक्ति के सुर भी बिखरेंगे। देश के जाने मानें भजन गायकों के साथ स्थानीय कलाकार को भी स्थान दिया जाएगा। साथ ही स्वरूपों के रूप में आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं को किसी धर्म स्थली में मौजूदगी का एहसास कराएंगी। यह जानकारी आज श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने संजय प्लेस स्थित होटल मैट्रो में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी।

कार्यक्रम संयोजक व महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष रंजीत सामा ने जानकारी देते हे बताया कि जनकपुरी महोत्सव में संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टोरन्ट पॉवर कार्यालय (ब्लॉक नम्बर एस-21, शू मार्केट पार्किंग) के पास मंच तैयार किया जा रहा है। स्वरूपों के रूप में सजी आकर्षक झांकियां शिव तांडव, राधा-कृष्ण का रास और मां काली का विध्नविनाशक रूप श्रद्धालुओं का आकर्षित करेगा। 11 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध भजन गायक विपिन सचदेवा अपनी भक्तिमय आवाज से श्रद्धालुओं को श्रद्धाभाव के सरोवर में गोता लगवाएंगे।

महोत्सव के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि 12 अक्टूबर को झांकियों के दर्शन के साथ सांस्कृतिक संध्या सजेगी। जिसमें डॉ. आशीष त्रिपाठी, ललिता करमचंदानी और श्रेया शर्मा अपने स्वरों में भक्ति के मोतियों को पिरोएंगे। 13 अक्टूबर को भजंनांजलि कार्यक्रम में चचंल उपाध्याय, सुजाता शर्मा अपने भक्तिमय गीतों से शाम को सजाएंगे।

मंच पर मुख्य रूप से श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महासचिव अनिल वर्मा, राजा जनक पीएल शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, विजय सामा, कार्यक्रम समन्वय सूरज तिवारी कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से केएन एग्निहोत्री, बीएस बघेल, आरएस सेंगर, पीएस मेहरा, मनीष बंसल, मोहित अग्रवाल, संजय दुबे, महेश धाकड़, विजय सहगल, यश गांधी, अजय दुबे, संजय कपूर, एसके बग्गा, प्रमोद वर्मा, प्रदीप सरीन, उमाशंकर, अनिल जैन, नीरज तिवारी, नारायण दास, रेनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन