Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ब्रज की संस्कृति से लोगों को जोड़ रहा है आगरा चौपाटी पर आयोजित रास गरबा

Pragya News 24

Thu, Oct 19, 2023
Post views : 108

आगरा। इनक्रेडिबल ताज कंसर्ट के अंतर्गत आगरा डवलपमेंट फाॅउंडेशन (आईडीएफ) द्वारा आयोजित ‘नवरात्रि रास गरबा’ के द्वितीय संस्करण में पाॅचवें दिन भारी सख्या में लोग पहुचें जिनमें शिक्षक व छात्रों के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट आगरा आनंद कुमार सिंह, पूर्व विधायक महेश गोयल, डीजीसी रिवेन्यू एड. अशोक चौबे एवं कर्नल ब्राइडलैंड पब्लिक स्कूल के निदेशक कर्नल अपूर्व त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आगरा आनंद कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रास गरबा एक अच्छी पहल है यह गरबा हमें बृज की पुरातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी कर रहा है।

पूर्व विधायक महेश गोयल, कर्नल ब्राइडलैंड पब्लिक स्कूल के निदेशक कर्नल अपूर्व त्यागी ने गरबा की बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। डांस कोरियोग्राफर प्रियंक धाकड़ और उनकी टीम ने शिक्षक व छात्रों के साथ सामूहिक प्रस्तुतियां देते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आर्कषित किया। ढोल व नगाडों की धुन पर प्रतिभागियों ने गरबा डांडिया प्रस्तुत कर माहौल खुशनुमा बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन अविनाश वर्मा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एडीएफ के अध्यक्ष पूरन डावर और अशोक ग्रुप की चेयरमैन डाॅ. रंजना बंसल ने किया। अतिथियों का स्वागत ब्राइडलैंड पब्लिक स्कूल की निदेशक दीपिका त्यागी, प्रधानाचार्या रूबीना खानम एवं उप प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह चाहर ने किया। आयोजन के प्रबंधन में प्रमुख भूमिका कर्नल ब्राइडलैंड पब्लिक स्कूल के (नृत्य शिक्षक) राजेश कुमार और संयोगिता, (शिक्षक) विकास एवं विवेक द्विवेदी की रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन