Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: फतेहपुर सीकरी में टूटी रेलिंग, फ्रांसीसी महिला पर्यटक की मौत, नहीं मिला प्राथमिक उपचार

Pragya News 24

Fri, Sep 22, 2023
Post views : 78

Agra. फतेहपुरसीकरी स्मारक में उस समय चीखपुकार और अफरा तफरी मच गई जब एक महिला पर्यटक रेलिंग से नीचे गिर गयी। घटना में महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला पर्यटक को स्मारक में आधे घंटे तक इलाज नहीं मिल पाया और एंबुलेंस आने में भी करीब एक घंटा लग गया। जिससें घायल महिला पर्यटक की हालत और बिगड़ गयी। आनन फानन में महिला पर्यटक को आगरा के एसएन हॉस्पिटल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद एएसआई की व्यस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।

नहीं मिला प्राथमिक उपचार

जानकारी के अनुसार, फ्रांस की महिला पर्यटक सुजैन (60 वर्ष) अपने साथियों के साथ फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने आई थी। यहां पर वह एक रेलिंग के सहारे खड़ी थी। रेलिंग कमजोर होने के कारण करीब आठ-नौ फीट की ऊंचाई से महिला गिर गई। नीचे गिरने के बाद वह बेहोश हो गई। काफी देर तक पानी डालकर होश में लाने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद स्मारक में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचित करने के साथ एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुँची। गंभीर अवस्था में महिला पर्यटक को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया है। हालत गंभीर होने पर पर्यटक को रेनबो हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया लेकिन जबतक पर्यटक की मौत हो गयी थी।

उदयपुर से आया था पर्यटक का दल

जानकारी में मुताबिक फ्रांसीसी पर्यटकों का एक समूह फ़तेहपुर सीकरी भ्रमण के लिए आया था। किले के अंदर ख्वाबगाह स्मारक के पास तुर्की सुल्ताना महल में ग्रुप के लोग रेलिंग के सहारे सेल्फी ले रहे थे। तभी अचानक से रेलिंग टूट गई और 60 वर्षीय महिला पर्यटक नीचे गिर गयी। समय से इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गयी।

रेलिंग थी ढीली

एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् राज कुमार पटेल ने बताया कि पर्यटकों के वज़न के कारण रेलिंग टूट गई। सभी पर्यटक ख़ुद को सँभालने में सफल रहे लेकिन एक महिला लगभग पांच फीट ऊंचे मंच से पत्थर के फर्श पर गिरकर घायल हो गई। उन्होंने कहा कि हालांकि पर्यटक को कोई रक्तस्राव होता नहीं दिखा लेकिन पर्यटक बेहोश थी। एएसआई कर्मचारियों ने तुरंत 108 डायल करके आपातकालीन एम्बुलेंस को बुलाया, लेकिन एम्बुलेंस को आने में समय लग गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गयी।

राजकुमार पटेल ने बताया कि पर्यटकों का समूह उदयपुर से फतेहपुर सीकरी आया था और यहां आने से पहले भरतपुर में रुका था। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी आगरा को घटना की जानकारी दे दी गई थी और टूर लीडर के साथ समन्वय करने के लिए एक एएसआई अधिकारी को अस्पताल भेजा गया था, लेकिन जब तक अधिकारी अस्पताल पहुंचे तब तक पर्यटक की मौत हो चुकी थी। फिलहाल जिला प्रशासन इस संबंध में उचित कार्रवाई कर रहा है।

जिलाधिकारी पहुंचे हॉस्पिटल

विदेशी महिला पर्यटक की मौत की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आगरा दलबल के साथ रेनबो हॉस्पिटल पहुंच गए। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि यह एक दु:खद घटना है। मामले की पूरी तरह से जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक विदेशी महिला के परिजनों के साथ है, साथ ही इस घटना की सूचना एंबेसी को भी दे दी गई है। फिलहाल इस घटना की पूरी तरह से जांच पड़ताल की जा रही है जिसे पता चल सके कि आखिरकार हादसा कैसे हुआ। अगर इसमें किसी की लापरवाही है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन