Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

महाराणा प्रताप जयन्ती : क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

आगरा। सिर पर भगवा पगड़ी और हाथों में भगवा ध्वज। समाज में एकता और भाईचारे के संदेश के साथ क्षत्रिय समाज द्वारा महाराणा प्रताप की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसका अवधपुरी तिराहे से मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री, उप्र योगेन्द्र उपाध्याय ने झंडी दिखाकर व महाराणा प्रताप की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। महाराणा प्रताप और हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की आकर्षक झांकियां देश की अखण्डता और भाईचारे का संदेश के साथ देश के प्रति समर्पण और त्याग के लिए प्रेरित करती नजर आईं।

महाराणा प्रताप की वीर गाथाओं का वर्णन करते हुए मुख्य अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय ने समाज के सभी वर्गों को प्रेम और सहयोग के भाव के मिलकर रहने का संदेश दिया। शोभायात्रा में पैदल चलते हुए उन्होंने वीर महाराणा प्रताप को नमन किया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। शोभायात्रा मारुति एस्टेट, बोदला चौराहा, सेक्टर चार, सेन्ट्रल पार्क के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वर्मा डेयरी पर विश्राम लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता डॉ. अलौकिक उपाध्याय जी, ठाकुर शिवम चौहान, ठाकुर उज्जवल चौहान, ठाकुर प्रमोद चौहान, ठाकुर दीपक चौधरी, ठाकुर हैप्पी तोमर, ठाकुर अरूण तोमर, धर्मेन्द्र चौधरी, ठाकुर रवि चौहान, ललित शर्मा,दीप विनायक,विनायक,कान्हा राठौर,धीरज जैन, निशू कपूर, प्रेम सिंह धाकड आदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन