Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

आगरा। जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां अब धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक रंग भी लेने लगी हैं। भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी कार्यालय में जनकपुरी महोत्सव महिला समिति की सदस्याएं प्रतिदिन अभ्यास कर मां जानकी के जन्म प्रसंग को भावपूर्ण और आकर्षक बनाने की तैयारी में जुटी हैं। श्रीरामलीला महोत्सव में 2 अक्टूबर को मां जानकी के जन्म प्रसंग के मंचन के दौरान महिलाएं ‘मिथिला मगन भई, आज सिया का जनम भयो’ और ‘सिया का जनम भयो’ जैसे बधाई गीतों पर विशेष नृत्य प्रस्तुति देंगी।

महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने बताया कि मां जानकी के जन्म प्रसंग को श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रस्तुत करने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाएं प्रतिदिन भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी कार्यालय पर गीत, संगीत, नृत्य और मंच प्रस्तुति की बारीकियों का अभ्यास कर रही हैं।

नृत्य के माध्यम से साकार होगा मिथिला का उल्लास
महिला समिति की सदस्याएं नृत्य के माध्यम से मिथिला की पारंपरिक खुशी, उत्सव और उल्लास को मंच पर जीवंत करने का प्रयास कर रही हैं। अभ्यास के दौरान बधाई गीतों की धुन पर नृत्य की भाव-भंगिमाओं और सामूहिक प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि रामलीला में मां सीता के जन्म का प्रसंग श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक, भावपूर्ण और आकर्षक बन सके।

महिला समिति की सदस्याएं नियमित रूप से कर रहीं अभ्यास
तैयारियों में ममता अरोड़ा, अमृता पोरवाल, जूली अग्रवाल, वाणी चौहान, मीनू सिंह, शालिनी बंसल, रीना सिंह, पूजा चौहान, सपना लुथरा, ट्विंकल बंसल, डॉ. अनामिका शर्मा, सुनीता शर्मा, ज्योति सिंह, मीना पाठक, संगीता श्रीवास्तव, अल्का सिंह, दीपिका माहेश्वरी, शैलेश शर्मा, आशा गुप्ता, मीनाक्षी जादौन, रुचि बंसल और रोहिणी शर्मा सहित महिला समिति की सदस्याएं नियमित रूप से अभ्यास में सहभागिता कर रही हैं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन