Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर ने ऑटो-कार चालकों के साथ की बैठक, पर्यटकों के साथ करें अच्छा व्यवहार

Pragya News 24

Wed, Sep 20, 2023
Post views : 113

Agra. ऑटो टैक्सी कार चालक कैंट स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों और पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाएं। इसको लेकर जीआरपी कैंट इंस्पेक्टर ने आगरा कैंट प्रीपेड ऑटो टैक्सी ड्राइवरो के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सभी ऑटो टैक्सी ड्राइवरो को वर्दी में रहने, आपस में अभद्रता न करने और लपका गिरी को खत्म करने की निर्देश दिए जिससे आगरा कैंट स्टेशन के वास्तविक हालात सुधरे और एक बेहतर छवि देशी विदेशी पर्यटकों और रेल यात्रियों के सामने पहुंचे।

जीआरपी आगरा कैंट इंस्पेक्टर का कहना है कि भारतीय संस्कृति के अनुसार हर मेहमान का अतिथि देवो परंपरा के साथ स्वागत सत्कार किया जाता है। कैंट स्टेशन पर आने वाला हर यात्री और पर्यटक उनके लिए अतिथि है। इसीलिए उसके साथ आदर सत्कार के साथ वार्ता कर बेहतर छवि प्रस्तुत करने की जरूरत है जिससे आगरा कैंट स्टेशन की छवि धूमिल ना हो।

आगरा कैंट प्रीपेड ऑटो टैक्सी एसोसिएशन की जुड़े पदाधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि आगरा कैंट पर सभी ऑटो और टैक्सी चालकों के साथ बैठक की। बैठक सकारात्मक रही। उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की जिसमें देशी विदेशी पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार, साफ सफाई ,वर्दी पहने और गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। उन्होंने कहा कि जीआरपी की पहल से ऑटो टैक्सी ड्राइवर के हालात सुधरेंगे और आगरा की एक अलग छवि प्रस्तुत होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन