Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

जनकपुरी महोत्सव 2026 : आयोजन समिति ने किया प्रस्तावित जनकपुरी क्षेत्र का निरीक्षण, सड़क, सफाई, प्रकाश और नागरिक सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप

आगरा। जनकपुरी महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति ने बुधवार को अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में प्रस्तावित जनकपुरी क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर विकास कार्यों का खाका तैयार किया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी एवं समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान के.के. नगर, शिवा कुंज, विनायक नगर, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल से भावना एस्टेट तक की मुख्य सड़क, गणपति आशियाना आवासीय परिसर, महर्षि पुरम, होली पब्लिक स्कूल मार्ग तथा नेशनल हाईवे बुलेट अड्डा से महर्षि पुरम तक सहित प्रस्तावित जनकपुरी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

समिति ने सड़कों की स्थिति, नालियों एवं नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं का गहन निरीक्षण करते हुए उन स्थानों को चिह्नित किया, जहां महोत्सव से पूर्व विकास कार्य कराना आवश्यक है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराना हमारी प्राथमिकता है। जनकपुरी महोत्सव केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से नई सड़कों का निर्माण, जर्जर मार्गों की मरम्मत, नालियों का निर्माण एवं सफाई, एलईडी स्ट्रीट लाइट, विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, पेयजल एवं जल निकासी में सुधार, विशेष स्वच्छता अभियान, प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का सौंदर्यीकरण, पार्कों का विकास, दिशा-सूचक बोर्ड, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

समिति का मानना है कि इन विकास कार्यों का लाभ केवल जनकपुरी महोत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लंबे समय तक क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार के साथ क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान अरविंद शर्मा, संतोष कटारा, संजय गोयल, मनोज बंसल, राणा सुशील सिंह, नरेंद्र शर्मा, डॉ. अवीजीत कुमार अवस्थी, प्रभाकर शर्मा, स्वामीनाथ तिवारी, डॉ. संजीव चौहान, भूपेंद्र, निमित्त पोरवाल, शिवा यादव, ठाकुर सतीश जादौन सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन