Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पंजाब में 'रेल रोको आंदोलन' से रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित

Pragya News 24

Sat, Sep 30, 2023
Post views : 74

Agra. पंजाब के किसानों का रेल रोको आंदोलन का आज तीसरा दिन है। पंजाब के किसान केंद्र सरकार से नाराज हैं जिसके चलते 28 सितंबर से उन्होंने रेल रोको आंदोलन की शुरुआत हुई थी। पंजाब में किसानों के हो रहे आंदोलन का सीधा असर रेल संचालन पर पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर आंदोलित किसानों ने रेल रोको आंदोलन के तहत पंजाब में रेल पटरी पर बैठ गए हैं और धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसान हाल ही में आई बाढ़ में फसल के नुकसान के लिए मुआवजे, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और व्यापक कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।

पंजाब में हो रहे किसानों के आंदोलन ने रेलवे की कमर तोड़कर रख दी है। पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों प्रमुख ट्रेन को कैंसिल किया गया। 28 और 29 सितंबर को आगरा होशियारपुर एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस मालवा एक्सप्रेस गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस पंजाब मेल मिलाकर कुल 7 ट्रेन कैंसिल थी और कुछ के रूट डाइवर्ट किये गए और कुछ शोर्ट ओरिजिनेट की गई।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि अगर यह आंदोलन जारी रहा तो कुछ और ट्रेनों को निरस्त करना पड़ सकता है। इसके लिए जिन यात्रियों के रिजर्वेशन हो रखे हैं और वह ट्रेन कैंसिल है तो उनके रिफंड की व्यवस्था रेलवे द्वारा की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन