Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 10 किमी के दूसरे प्रोमो का एकलव्य स्टेडियम से हुआ शुभारम्भ, हॉफ मैराथन 3 मार्च को

Pragya News 24

Mon, Jan 29, 2024
Post views : 136

• करिअप्पा रोड होते हुए लाला किला, ताजमहल पश्चिमी गेट, सर्किट हाउस होते हुए पूरी की दौड़
• आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 3 मार्च को आयोजित होगी 21 किमी की हॉफ मैराथन, हजारों लोग लेंगे भाग, तीन घंटा होगा कटऑफ टाइम

आगरा। 3 मार्च को आयोजित होने जा रही 21 किमी की हॉफ मैराथन को लेकर इतना उत्साह कि 10 किमी की दौड़ निर्धारित समय दो घंटे से पहले ही अधिकतम धावकों ने पूरी कर ली।

मुख्य अतिथि एयरफोर्स कमान्डर एसके गुप्ता ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। जैसे जैसे धावक 10 किमी की दौड़ को पूरा कर स्टेडियम लौटे उनका स्वागत ढोल नगाड़ों से किया गया। लगभग 800 - 1000 धावकों संग भारतीय सेना, वायु सेना, और एनसीसी के मेजर शंभू पांडे, कैप्टन शीला बहन और रेणुका भी शामिल थे। दौड़ का शुभारंभ एयर कमोडोर सतीश कुमार गुप्ता, डॉ मुकेश गोयल (अध्यक्ष आईएमए), डॉ प्रदीप गुप्ता (मैनेजिंग डायरेक्टर-नेमीनाथ होम्योपैथिक एवम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज) और डॉ पंकज महेंद्रू (उपाध्यक्ष कैंटोनमेंट बोर्ड), फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने सम्मलित रूप से फीता काटकर और झंडा दिखाकर किया।

आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 3 मार्च को पहली बार आगरा में आयोजित होने जा रही 21 किमी की हॉफ मैराथन के लिए लोगों में काफी उत्साह है। मैराथन के 10 किमी के दूसरे प्रोमो में आज लगभग एक हजार से अधिक धावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 10 किमी दौड़ एकलव्य स्टेडियम से प्रारम्भ होकर करिअप्पा रोड होते हुए लाला किला, ताजमहल पश्चिमी गेट, शाहजहां गार्डन, सर्किट हाउस मार्ग से होते हुए पुनः स्टेडियम पर समाप्त हुई।

प्रबंधन आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया, रूट मैनेजमेंट गौरव यादव, गोपाल अग्रवाल, प्रमोद कुमार कटारा, तुषार आनंद, महावीर, जय यादव, प्रदीप यादव, परमजीत सिंह, रजिस्ट्रेशन ड्राइव श्री गोविन्द प्रसाद शर्मा, संकल्प वशिष्ठ, विकास, शिवानी लालवानी, इशू कुलश्रेष्ठ की टीम ने किया। वॉर्म अप और जुंबा दुर्गेश और योगा दीदी कल्पना सिंह ने कराया। डॉ राघवेंद्र दुबे, डॉ मनोज यादव, डॉ अरविंद यादव, अभिषेक पेंगोरिया, देवेंद्र यादव, उमेश यादव और डॉ. राशि गुप्ता आदि लोगों का भी सहयोग रहा।

ये रहे विजेता
पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान दिनेश, द्वितीय स्थान कृष्णा और तृतीय स्थान संजय यादव ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान संजना राजोरिया, द्वितीय स्थान पूजा और तृतीय स्थान पल्लवी ने प्राप्त किया। सभी विजेता धावकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

3 मार्च को 21 किमी की होगी हॉफ मैराथन
आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 3 मार्च को 21 किमी की हॉफ मैराथन का आयोजन एकलव्य स्टेडियम से किया जाएगा। फाउंडेसन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने बताया कि 12 वर्ष की उम्र से अधिक हर व्यक्ति हॉफ मैराथन में हिस्सा ले सकता है। शहरवासियों में मैराथन को लेकर काफी उत्साह है, यह बात अभी तक आयोजित दो प्रोमो में नजर आयी। जल्दी ही फरवरी माह में लोगों को प्रोत्साहित करने उद्देश्य से तीसरा प्रोमो आयोजित किया जाएगा। इस दौड़ मैं भाग लेने के लिए रजिस्टर करें www.agrasportsfoundation.org अथवा +91 8126640855 पर कॉल /व्हाट्सएप कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन