Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एफमेक के प्रतिनिधिमंडल ने किया मीट एट आगरा के लिए ओद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को आमंत्रित

Pragya News 24

Sun, Nov 2, 2025
Post views : 85
  • प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री नन्दी से लखनऊ स्थित उनके सरकारी अवास पर की मुलाकात
  • मंत्री नन्दी ने फुटवियर इण्डस्ट्री के भव्य आयोजन में उपस्थिति के लिए किया आश्वस्त
  • प्रदेश के औद्योगिक विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

आगरा। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एण्ड एक्सपोर्टर्स चेम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर मुलाकात कर 7 से 9 नवम्बर तक आगरा के ट्रेड सेंटर में आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय भव्य आयोजन ‘‘मीट एट आगरा’’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मंत्री नन्दी ने फुटवियर उद्योग के प्रोत्साहन, नवाचार और वैश्विक स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम मजबूती के साथ स्थापित करने वाले इस भव्य आयोजन में उपस्थिति के लिए आश्वस्त किया। साथ ही यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस दौरान आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एण्ड एक्सपोर्टर्स चौम्बर के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि तीन दिवसीय मीट एट आगरा के 17वें संस्करण में फैक्ट्रियों के मालिकों के साथ ही उनके सहयोगियों को भी आमंत्रित किया गया है। ताकि फुटवियर इण्डस्ट्री को और अपग्रेड किया जा सके। कहा कि फुटवियर इण्डस्ट्री के लोगों को हर साल होने वाले इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस आयोजन को लेकर फुटवियर इण्डस्ट्री उत्साहित है। यहां नए इनोवेशन, नया डिमांड और नए बिजनेस मौके देखने को मिलेंगे। कहा कि मीट एट आगरा केवल इवेंट नहीं है, बल्कि फुटवियर इण्डस्ट्री का बड़ा त्यौहार बन चुका है। इण्डस्ट्री को इंतजार रहता है। जहां नए ट्रेंड, नई टेक्नोलॉजी और शानदार अवसर एक ही जगह पर उद्यमियों को मिलेंगे।

प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के अलावा, उपाध्यक्ष राजीव वासन, राजेश सहगल, सुनील मनचंदा, अनिरूद्ध तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन