Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बारिश की फुहारों के मध्य फैशन की “बिजलियां” चमकीं पुस्तक मेले में

Pragya News 24

Fri, Dec 1, 2023
Post views : 79

• जीआईसी मैदान में पुस्तक मेले के छठवें दिन हुआ पुस्तक विमोचन और रैंप शो
• अक्षरा साहित्य अकादमी के साहित्य उत्सव में हाथ से निर्मित पेंटिंग्स को भी मिला स्थान

आगरा। एक ओर गुनगुनाती सर्दी और बारिश की फुहारें थीं तो दूसरी ओर रैंप शो पर चमक रही थीं फैशन की बिजलियां। अक्षरा साहित्य अकादमी द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय पुस्तक मेला एवं साहित्य उत्सव के छठवें दिन फैशफ्यूजन रैंप शो रखा गया। संयोजिका किरण लालवानी (मेकओवर आर्टिस्ट) के निर्देशन में दो सीक्वेंस में रैंप शो हुआ। ट्रेडिशनल और वेस्टर्न वियर का मॉडल ने एक के बाद एक जलवा बिखेरा। साहित्य उत्सव में संस्कृति का समावेश करते हुए भारतीय परिधानों में मॉडल्स सनातन सभ्यता का रंग घोल रही थीं।

मुख्य अतिथि फैशन डिजायनर अंकुर और विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध फैशन आइकॉन राखी कौशिक का स्वागत अक्षरा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ विनोद माहेश्वरी, उपाध्यक्ष वत्सला प्रभाकर, सह सचिव शीला बहल, कोषाध्यक्ष श्रुति सिन्हा और सचिव दीपक सरीन ने किया। फैशन ग्रूमर मिस्टर यूपी 2023 आयुष शर्मा ने व्यक्तित्व विकास के टिप्स साझा किए।

रैंप शो के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया की आकर्षक व्यक्तित्व के लिए विवाह या उम्र मायने नहीं रखती। शो स्टॉपर रजनी यादव लखवानी ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर आर के कपूर, श्वेता अग्निहोत्री, स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्षा विनीता मित्तल, प्रेरणा सिंह, श्रुति दास, अंशिका मित्तल, पर्ल लालवानी, जानवी लालवानी आदि उपस्थित रहे।

द आर्ट ऑफ़ थॉट्स का हुआ विमोचन
पुस्तक मेले में विचारों को नए पंख देने वाली पुस्तक द आर्ट ऑफ थॉट्स का विमोचन हुआ। लेखिका डॉ निधि पाठक ने कहा कि पुस्तक में विचारों को कैसे आकार देकर हम जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में बदलाव ला सकते हैं यह बताया गया है। पुस्तक का विमोचन पुलिस उपाधिक्षक नारकोटिक्स इरफान खान, समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद माहेश्वरी, एडिफाई स्कूल की प्रबंधक डॉ शालिनी दास, देहली वर्ल्ड स्कूल एत्मादपुर के प्रधानाचार्य डॉ एडवर्ड और स्तुति तिवारी शर्मा ने किया। पुस्तक विमोचन सत्र का संचालन समिति की कोषाध्यक्ष श्रुति सिन्हा ने किया। इससे पूर्व बाल सत्र में बलूनी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पुस्तक मेले का अवलोकन किया।

पुस्तकों के कुंभ में आकर्षित कर रहीं हस्तनिर्मित पेंटिंग
राष्ट्रीय पुस्तक मेला एवं साहित्य उत्सव में कला का कुंभ सजा हुआ है। देश विदेश के नामचीन लेखकों की हजारों कृतियों के मध्य जयपुर और आगरा के कलाकारों की तूलिका से निकली पेंटिंग्स हरिहर वैष्णव स्टाल पर सजी हुई हैं। स्टाल संचालक मनोज गुप्ता ने बताया कि चारकोल, इंक कलर, सॉफ्ट पेस्टल और वाटर कलर की हस्तनिर्मित पेंटिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गणेश जी और देवी की पेंटिंग्स की एडवांस बुकिंग चल रही है। 1900 से 3000 रुपए तक कि पेंटिंग्स उपलब्ध हैं।

श्रीमद् भगवत गीता का तीन भाषाओं में अनुवाद एक ही पुस्तक में
राष्ट्रीय पुस्तक मेला में तीन भाषाओं में अनुवादित श्रीमद् भगवत गीता युवाओं को बहुत पसंद आ रही है। अब तक करीब 300 से अधिक पुस्तकें बिक्री हो चुकी है। स्टॉल संयोजक राजकुमार शुक्ला ने बताया कि श्रीमद् भगवत गीता में श्लोक संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी अर्थ में लिखे गए हैं और इनका विवरण भी तीनों भाषाओं में ही है ताकि युवा वर्ग आसानी से भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों को समझ कर आत्मसात कर सके। ये अच्छी पहल है कि युवाओं को नोवेल के साथ गीता जी भी आकर्षित हैं।

बच्चों के गांधी जी को समर्पित रहेगा शुक्रवार का सत्र
सचिव दीपक सिंह सरीन ने बताया कि राष्ट्रीय पुस्तक मेला का सातवां दिन बच्चों के गांधीजी के नाम से प्रसिद्ध द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी जी को समर्पित रहेगा। 1 दिसंबर को बाल सत्र में द्वारका प्रसाद माहेश्वरी जी की जयंती के अवसर पर उनकी आत्मकथा का विमोचन सुबह 11ः30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि पुलिस उपायुक्त अरुण चंद रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री उषा यादव करेंगी। आत्मकथा की समीक्षा कहानीकार एवं लेखक अरुण डंग द्वारा की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन