Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हल्दी लगाओ रे, गौरा सजाओ रे… मां पार्वती की हल्दी की रस्म संग श्री महाशिवरात्रि महोत्सव आरम्भ

Pragya News 24

Wed, Mar 6, 2024
Post views : 56

• श्री महाकाल सेवा समिति आयोजित कर रही चार दिवसीय श्री महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन
• निर्धन कन्या की हल्दी से शुरु हुए मांगलिक उत्सव, मंगल गीतों के मध्य मूंगरे वाली राधे माता ने दिया आशीर्वाद
• अमर विहार, केके नगर, सिकंदरा पर सजी शिव विवाह की नगरी,
• गुरुवार को होगी मेहंदी संगीत की रीति

आगरा। मेरी गौरा के हल्दी चढाओ, आओ सखियों मंगल रस्म निभाओ… जैसे मांगलिक गीतों के मध्य आरंभ हुआ श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री महाशिवरात्रि महोत्सव। बुधवार को अमर विहार, केके नगर, सिकंदरा में सजी शिव विवाह की नगरी में श्री महाशिव रात्रि महोत्सव की शुरुआत हो गयी। शिव पार्वती विवाह के पावन दिवस पर संस्था द्वारा एक निर्धन बेटी का विवाह भी किया जा रहा है। आयोजन की मुख्य अतिथि मूंगरे वाली राधे माता ने कन्या को हल्दी लगाकर आशीर्वाद दिया। मूंगरे वाली राधे माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में होड़ सी लग गयी। उन्होंने कहा कि वैवाहिक जीवन सफल बनाने की कुंजी शिव पार्वती विवाह प्रसंग है।

संस्थापक आशीष सक्सेना और अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि 07 मार्च को सायं 06 बजे से शिव गौरा की मेहंदी के रूप में भावी दंपति के हाथों में मेंहदी लगायी जाएगी। 08 मार्च को भव्य शिव जी के डोले के साथ वर की बारात नील फ्लोरेंस से अमर विहार, केके नगर तक निकलेगी। बारात में प्रथम पूज्य गणेश जी, शिव परिवार, राम दरबार, मां दुर्गा की विशेष झांकी शामिल होगी। मार्ग में स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। रात्रि 08 बजे कन्या का विवाह होगा। सांई शाकिर एवं ब्रजराज ठाकुर की भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 09 मार्च को दोपहर 01 बजे से खप्पर प्रसादी होगी। हल्दी की रस्म को महिला मंडल की संयोजिका एकता जैन, रितु सक्सेना, नेहा राणा, सलोनी जौहरी, आशी थपलियाल, साधना बघेल, मीना, आशा आदि द्वारा मांगलिक गीतों से सजाया गया।

इस अवसर पर संरक्षक श्रीपत यादव, संस्थापक आशीष सक्सेना, अध्यक्ष अविनाश राणा, महामंत्री नितिन जौहरी, कोषाध्यक्ष आशीष सिंघल, उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश, उमेश यादव, विजय यादव, संदीप पांडे, और राम कुमार गौतम, मंत्री मनोज यादव, दुर्गेश यादव, सतेंद्र गौतम, सुनील शुक्ला और अनुज शर्मा, महामंत्री सुमेश यादव, मोहित यादव, अभिनव यादव, दीपक सविता, मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, गुड्डू पंडिम, अमन सिंह, सलाहाकार संतोष धाकरे आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन