: दीपावली आनन्द मेला में मस्ती और उमंग के साथ संस्कार और ज्ञान का हुआ संचार
Sun, Oct 12, 2025
दीपावली आनन्द मेला में स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर नारीशक्ति को किया प्रोत्साहित
सांस्कृतिक कार्यक्रम संग विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
शंख बजाने की प्रस्तुति रही मुख्य आकर्षण
आगरा। सिर्फ मस्ती और उमंग ही नहीं संस्कारों का भी मेला लगा था। शंखनाद की प्रतियोगिता ने जहां स्वस्थ रहने के साथ अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया वहीं स्वर्णिम भारत की थीम पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया। कुछ एसा ही नजारा था संस्कार भारती, पश्चिम प्रताप, आगरा द्वारा जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित दीपावली आनन्द मेंले में। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि केन्द्रीय पंचायती राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बांके लाल गौड़, सुभाष अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रेमचंद्र अग्रवाल सुपारी, आर्कि राजीव द्विवेदी, गौरव बंसल धूम पायल, जयरामदास होतचंदानी, इंजी गौरव जिंदल, रमेश अग्रवाल नमक वाले, घनश्याम दास अग्रवाल, डॉ ऋषि महाजन, चौधरी तपेश जैन, महेंद्र खंडेलवाल आर के मार्केटिंग, बृजेश सूतैल, नवीन उपाध्याय, सुरेश अग्रवाल जैंगारा, रवि नारंग, सी ए संजय अग्रवाल ने गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
केन्द्रीय पंचायती राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भारतीय परम्पराओं की जुड़े रहने के लिए त्योहारों पर इस तरह के आयोजनों का होना बहुत जरूरी है। भारतीय संस्कृति और संस्कारों का स्वाभाविक रूप से अगली पीढ़ी को ज्ञान होता है। संस्कार भारती के द्वारा आयोजित दीपावली आनन्द मेला इस दिशा में बड़ा कदम है।
अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष अग्रवाल ने कहा कि मेले में बच्चों के लिए झूले व आकर्षक खेल, युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता और स्टाल तो वहीं महिलों और बुजुर्गों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम थे। देर रात तक दर्शकों ने मेले का आनन्द लिया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, नीरज अग्रवाल, राजीव सिंघल, श्याम तिवारी, आशीष जैन, राकेश पाठक, सुरेश चंद अग्रवाल, छीतरमल गर्ग, प्रदीप सिंघल, शुभांशु गर्ग, संदीप गोयल, रामविनोद अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, दीपक गर्ग, दीपक कपूर, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, बिट्टू गौतम, अमित बंसल, जेठा भाई, शुभम अग्रवाल, नितिन अरोड़ा ने किया। संचालन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रेनू गुप्ता पार्षद, जय गुप्ता, पार्षद हेमंत प्रजापति, सुशील कपूर, संजय कपूर, संतोष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल सरिया वाले, अमरीश अग्रवाल गौरव मित्तल अनुराग मित्तल, रोहित गोयल, महेश गोयल, सरजू बंसल, अनिल वर्मा, बंटी महाजन, अनिल सिसोदिया मनीष गुप्ता अनूप पानी वाले, रवीश जैन, अनूप जैन, अनूप अग्रवाल, अजय जैन, ईश्वर पाल सिंह, प्रदीप पाठक ,नवीन कलरा, मदनलाल अग्रवाल, सचिन गुप्ता, सतीश गुप्ता, मोहित अग्रवाल , अभिषेक तिवारी, हेमंत गर्ग ठाकुरदास अफतानी दिनेश अग्रवाल अग्रसेन डेरी, महावीर मंगल, टीटू गोयल, देवेंद्र शर्मा, बलवीर सक्सैना आदि उपस्थित थे।
कल्पनाओं को मिली आकृति जिसमें भरे खुशियों के रंग
चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता में 153 बच्चों ने भाग लिया तो मानों अपनी कल्पनाओं को उड़ान भरने का मौका मिल गया। तो वहीं मंच पर संगीत पर थिरकते युवाओं के कदम नई उड़ान भरने का संदेश दे रहे थे। मेले में नीता गर्ग, मीना अग्रवाल और अनीता भार्गव रश्मि सिंह के संयोजन में स्वर्णिम भारत की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनको कोरियोग्राफर पुरुषोत्तम मयूरा ने तैयार करवाया। डा. आभा गुप्ता (राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार की सदस्या) द्वारा तैयार किए चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता, अमित अग्रवाल के निर्देशन में महाभारत पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, कलश सज्जा प्रतियोगिता, थाल सज्जा प्रतियोगिता, विविध वेश प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। घर घर में शंख बजाने को प्रोत्साहित करने के लिए शंख बजाने की प्रस्तुति दी तो तो हर तरफ शंखनाद गुंजायमान हो उठा। जजों की निर्णायक भूमिका में निधि बंसल गीता अग्रवाल आस्था गर्ग डॉ रश्मि सक्सैना प्रोफेसर बिंदु अवस्थी डॉ मुकेश कुमार, शार्दुल मिश्रा थे। सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सर्व व्यवस्थापन नीरज अग्रवाल, महिला प्रभारी श्याम तिवारी, जिला संयोजक आशीष जैन, संयोजक अमित पाठक, शुभांशु गर्ग थे। संपूर्ण कार्यक्रम प्रांतीय महामंत्री श्री नन्द नंदन गर्ग के निर्देशन में संपन्न हुआ।
: विरासत : भारतीय कला, शिल्प और संस्कृति का जीवंत संगम
Sun, Oct 12, 2025
अशोक आर फाउंडेशन द्वारा संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल में किया गया शुरू
भव्य शुभारंभ के साक्षी बने आगरा के गणमान्य लोग, डॉ रंजना बंसल ने स्थापित की मिसाल
कला, कलाकार और कलाप्रेमियों को एक मंच पर लाने का किया गया है अनूठा प्रयास
आगरा। भारतीय कला, शिल्प और संस्कृति को समर्पित “विरासत” का भव्य शुभारंभ रविवार को संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल में हुआ। यह आयोजन अशोक आर फाउंडेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार तथा फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डाबर शामिल रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर “विरासत: ए प्लेटफॉर्म ऑफ इंडियन आर्ट, क्राफ्ट एंड कल्चर” का शुभारंभ किया।
अशोक आर फाउंडेशन और आगरा जरदोजी डेवलपमेंट संगठन की संस्थापक डा. रंजना बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “विरासत” कोई दुकान, आउटलेट या शोरूम नहीं, बल्कि एक जीवंत मंच है जहां कला, कलाकार और कला प्रेमी एक साथ आते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कला आज भी आम लोगों की पहुँच से दूर है, जबकि विश्वभर में उसकी पहचान और प्रतिष्ठा है। इस दूरी को पाटने और स्थानीय कला को वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से “विरासत” की स्थापना की गई है।
डा. बंसल ने बताया कि आगरा की प्राचीन जरदोजी कला, जिसे मूलतः कृष्णाकारी कला कहा जाता है, “विरासत” का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही अलबास्टर कला (इटली की प्रसिद्ध मूर्तिकला, जिसकी एक प्रतिमा तैयार होने में छह माह लगते हैं) के उत्पाद भी यहां प्रदर्शित रहेंगे। मार्बल इनले वर्क, पीतल की कारीगरी, लकड़ी के मंदिर, दिवाली गिफ्ट सेट, सजावटी उपहार, वैवाहिक उपयोग की वस्तुएं, आमंत्रण कार्ड और उनके बॉक्स, तथा हस्तनिर्मित डेकोरेटिव आइटम्स “विरासत” में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में अशोक आर फाउंडेशन इस मंच को और विस्तृत स्वरूप में विकसित करेगा, जिसमें देशभर की कला, बुनकरों और हस्तशिल्पियों को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा।
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि “डा. रंजना बंसल का यह प्रयास आगरा की कला और विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। भारत में असीम कलाएं हैं, किंतु केवल 7% लोग ही उनमें प्रशिक्षित हैं। प्रतिस्पर्धा के इस युग में कारीगरों का प्रशिक्षण और प्रोत्साहन अत्यंत आवश्यक है।”
उप्र लघु विभाग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा, “किसी भी देश की सभ्यता तभी चिरस्थाई होती है जब वह अपनी विरासत को लेकर आगे बढ़ती है। डॉ. रंजना बंसल द्वारा किया गया यह प्रयास विश्व स्तर पर भारतीय कला को नई पहचान दिलाएगा।
संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने कहा, विरासत कला से जुड़े लोगों को नए अवसर प्रदान करेगा। जल्द ही जरदोजी कला को ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना में शामिल किया जाएगा और जियो टैगिंग की प्रक्रिया भी शीघ्र आरंभ होगी। शिल्पग्राम में बन रहे यूनिटी मॉल में आगरा की कलाओं के उत्पाद प्रदर्शित और विक्रय हेतु रखे जाएंगे।
फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि आगरा की कला को निरंतर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है और इस दिशा में ऐसे प्रयास स्वागतयोग्य हैं।
ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि भारतीय त्योहार यदि भारतीय उपहारों के साथ मनाए जाएं, तो यह हमारी पुरातन विरासत और नए भारत के संगम का प्रतीक बनेगा।
जरदोजी को ‘एक जिला एक उत्पाद’ में शामिल करने का प्रस्ताव
इस अवसर पर डा. रंजना बंसल ने आगरा जरदोजी डेवलपमेंट संगठन की ओर से मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आगरा की “कृष्णकारी (जरदोजी)” को ‘एक जिला एक उत्पाद’ (व्क्व्च्) और जियो टैगिंग के अंतर्गत शामिल करने का अनुरोध किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान उनके साथ संस्था के सदस्य राशि गर्ग, फैजुद्दीन,आयुषी चौबे, अनुराग, बिलाल, नमन उप्रेती, अलर्क लाल, वरुण गुप्ता और अग्रज जैन उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुति और कलात्मक आकर्षण
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें गणेश वंदना नृत्य और संगीतमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। ललित कला संस्थान के छात्र मयंक प्रताप द्वारा लाइव चित्रकला का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर अजय अग्रवाल (बीएन ग्रुप), संजय अग्रवाल, आनंद राय, राजीव गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सीए अनुज अशोक, राजेश गोयल, डॉ. डी.वी. शर्मा, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. पारुल अग्रवाल, संजीव चौबे, लवली कथूरिया, स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, डॉ. सुशील गुप्ता विभव, शारदा गुप्ता, डॉ. अल्का सेन, डॉ. अपर्णा पोद्दार, पूनम सचदेवा आदि उपस्थित रहे।
: जोश जुनून के साथ शूटर ने निशाना साध भेदा लक्ष्य, फाइनल प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह
Sun, Oct 12, 2025
देशभर के युवा शूटर उतरे मैदान में, दिखाई प्रतिभा
आगरा। रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के फाइनल में युवा प्रतिभागियों ने अपना जोश दिखाया। 1 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, बालूगंज मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से आए शूटर ने लक्ष्य पर निशाना साधकर अपनी कौशल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर और सीनियर गर्ल्स और बॉयज ने अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर फाइनल में खिताब हासिल किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत विज और हिना विज ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से आए 120 प्रतिभागी बच्चे और 40 एनसीसी कैडेट्स ने अपनी निशानेबाजी प्रतिभा का का प्रदर्शन किया है। फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है। प्रतिभागी ओडिशा, नागालैंड, लखनऊ, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, प्रयागराज और उत्तराखंड सहित सात राज्यों से पहुंचे हैं। उन्होंने कहा इस
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसी गुणों को प्रोत्साहित करते हुए निशानेबाजी को खेल के रूप में लोकप्रिय बनाना है।
प्रतियोगिता में आयुष गर्ग (भवानी गन हाउस), प्रमोद पॉल (ट्रांजेक्ट्रान), साइमन शरीफ (इंडियन शूटिंग डॉट कॉम) तथा राजेश कुमार (एयर सॉफ्ट गन इंडिया), भवतेज (कायसर) का विशेष रूप से सहयोग है। मैदान में प्रतिभागियों का जोश और लक्ष्यभेदी दृढ़ता देखने लायक थी। प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ।
यह रहे विजेता
जूनियर विंग गर्ल्स
दिव्याना विज 5x
खुशी 208 1x
वैष्णवी 207 4x
बॉयज अंडर 18 विजेता
यजत 235
वेद आर्य 224
अद्विक 219
गर्ल्स सीनियर विंग
क्यूशिका 472 14x
मानसी 435 7x
इसरा 404 3x
सीनियर बॉयज
जेनुअल 474 14x
वंश 473 11x
मधुकर यादव 469 14x