: गणपति विसर्जन को जा रहे श्रद्धालुओं को पुलिस ने रोका तो काटा हंगामा
Fri, Sep 29, 2023
Agra. गणपति विसर्जन के दौरान जा रहे श्रद्धालुओं को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने से लोगों ने जमकर हंगामा काटा और वहीं धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें समझाया तब जाकर भक्तगण माने और फिर विघ्नहर्ता को विसर्जन के लिए ले गए।
पूरा मामला ताजमहल के पूर्वी गेट से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि एक गाड़ी पर रखकर विघ्नहर्ता को भक्तगण विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। ताजमहल के पूर्वी गेट पर लगे बैरियर में हर किसी गाड़ी को प्रवेश नहीं दिया जाता जिसके चलते जिस गाड़ी पर भगवान गणेश की प्रतिमा रखी हुई थी उसे रोक दिया गया। विसर्जन के लिए ले जा रहे भगवान गणेश की प्रतिमा वाली गाड़ी को रोकर जाने से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने जमकर हंगामा काटना शुरु कर दिया। महिला श्रद्धालु तो बैरियर पर ही धरने पर बैठ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाया बुझाया। नियमों का हवाला दिया तब जाकर महिलाएं और श्रद्धालु माने।
भगवान गणेश की प्रतिमा को गाड़ी से उतार कर ठेल पर रखा गया और फिर भक्तगण उन्हें दशहरा घट विसर्जन के लिए ले गए। ताजमहल की पूर्वी गेट के बैरियर पर यह हंगामा लगभग आधे घंटे तक चलता रहा। इस दौरान पर्यटकों को भी खास मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
: चोरी के शक में युवक को थी थर्ड डिग्री, रिहा करने के नाम पर मांगी 50 हज़ार की रिश्वत
Fri, Sep 29, 2023
Agra. चोरी के शक में पुलिस ने एक किशोर को बेरहमी से पीटा। किशोर को रिहा करने के नाम पर ₹50 हज़ार की मांग भी की गई। यह आरोप ताजगंज थाने में तैनात एक दरोगा पर लगे है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत डीसीपी सिटी से की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी सिटी ने इसकी जांच के आदेश एसीपी सदर अर्चना सिंह को दी है।
मामला ताजगंज क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने शिकायत की है कि उसका 17 वर्षीय बेटा 25 सितंबर को दोस्त के साथ खेरिया मोड़ से भाई की बेटी की दवा लेकर बाइक से आ रहा था। सपा कार्यालय के पास चेकिंग में पुलिस ने रोक लिया। उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर चौकी ले गए। उसे मोबाइल चोर बताते हुए रात भर यातनाएं दीं गयी। इससे बेटे के हाथ की हड्डी टूट गई। शरीर पर भी कई चोट है। जब परिवार के लोग पहुँचे तो 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। व्हॉट्सएप कॉल भी किया। उन्होंने रकम देने से मना कर दिया। अधिकारियों से शिकायत की कहने पर सादा कागज पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ दिया। मगर, उसका मोबाइल रख लिया। बेटा अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर डीसीपी सिटी से शिकायत की गई है। जानकारी के मुताबिक उस दरोगा की पूर्व में भी शिकायत आ चुकी है। डीसीपी सिटी के अनुसार दरोगा पर पिटाई का आरोप है। किशोर के परिजन ने शिकायत की है। मामले की जांच एसीपी सदर को दी गयी है।
: गणेशोत्सव: स्नेहा वाघ और परिणीति के कलाकारों ने गणपति पण्डाल का किया दौरा
Fri, Sep 29, 2023
नीरजा… एक नई पहचान से स्नेहा वाघ और परिणीति से तिकड़ी अंकुर वर्मा, तन्वी डोगरा और आंचल साहू ने हाल ही में बप्पा का आषीर्वाद लेने के लिए एक गणपति पंडाल का दौरा किया। अभिनेताओं ने न केवल भगवान गणेष के प्रति अपना आभार व्यक्त किया, बल्कि पंडाल में शो के प्रषंसकों के साथ बातचीत भी की। बप्पा के दर्षन करने के बाद स्नेहा ने कहा कि बप्पा पर मेरा विष्वास कभी कम नहीं हुआ और आज मैं नीरजा को मिले प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूँ। जिन प्रषंसकों ने शो देखा है और प्रोतिमा की भूमिका में मुझे अपनाया है, उनके साथ बातचीत करना बहुत आरामदायक था। मुझे बहुत खुषी है कि हमारे प्रयास सफल हुए।
दर्षन के बारे में अपने विचार साझा करते हुए आंचल ने टिप्पणी की, अंकुर और तन्वी के साथ मैने न केवल अपने शो के लिए आषीर्वाद लेने के लिए, बल्कि उन दर्षकों से जुड़ने के लिए भी गणपति पंडाल का दौरा किया, जो हमें हर दिन टेलीविजन पर देखते हैं। शो में अब तक हमारा सफर अविष्वसनीय रहा है। हम प्रार्थना करते है कि शो और हमारे किरदारों को दर्षकों का प्यार मिलता रहे। अंकुर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हमारे शो परिणीति के लिए दर्षकों से मिले अपार प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं।