Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 8 और 9 जनवरी को आगरा में होने जा रहे एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 (निर्यात सम्मेलन) में आएंगे निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल “नंदी”

Pragya News 24

Mon, Jan 1, 2024
Post views : 106

एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 (निर्यात सम्मेलन) की आयोजन समिति ने दिया आमंत्रण
प्रदेश सरकार के निर्यात प्रोत्साहन अधिकारी देंगे प्रदेश के निर्यात नीति की जानकारी

आगरा। प्रदेश का पहला एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 ( निर्यात सम्मेलन) आगरा की धरती पर 8 और 9 जनवरी को होने जा रहा है। इसे लेकर सरकार की ओर से सहयोग भी मिल रहा है और सरकार के प्रतिनिधि इसमें शामिल होकर सरकार की निर्यात नीतियों पर जानकारी देने के लिए भी आएंगे।

वाराणासी में हुए लघु उद्योग भारती के एक कार्यक्रम के दौरान आयोजन के संरक्षक एवं उप्र लघु उद्योग निगम लि. के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग (दर्जा राज्य मंत्री) ने औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” को आमंत्रित किया।

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” ने आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उप्र में इस तरह के निर्यात सम्मेलन आवश्यक हैं। निर्यात प्रोत्साहन को लेकर औद्योगिक संगठनों द्वारा मिलकर ये अनूठा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने में निर्यातक उद्यमियों का बड़ा योगदान है। प्रदेश में अनगिनत उत्पादन हैं, जिनको निर्यात उद्योग के माध्यम से असीम संभावनाएं प्राप्त हो सकती हैं। कैबिनेट मंत्री ने आयोजन में आने का आश्वासन दिया।

उप्र लघु उद्योग निगम लि. के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग (दर्जा राज्य मंत्री) ने प्रदेश में निर्यात प्रोत्साहन की आवश्यकता को कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा। कहा कि निर्यात प्रोत्साहन के लिए व्यवहारिक नीतियों को बनाने और लागू करने की आवश्यकता है। ओडीओपी योजना के तहत प्रदेश सरकार ओडीओपी उत्पादनों को प्रोत्साहित कर रही है। इन उत्पादनों की अन्तरर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रांडिंग एवं बिक्री के लिए सशक्त योजनाओं पर काम करने की आवश्यकता है। यूपी में लगे हाल ही में इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से काफी निर्यातकों को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।

आज होगी दरी-कारपेट उद्यमियों की बैठक
प्रोग्राम कन्वीनर मनीष अग्रवाल ने बताया कि 1 जनवरी को आगरा और आसपास के दरी एवं कारपेट के निर्यातकों और उद्यमियों के साथ एक बैठक संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित की जाएगी। बैठक में फतेहपुर सीकरी के दरी उद्योग को प्रमुखता मिले और उद्योग की समस्याओं और सुझाव पर मंथन कर बिंदुवार एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन