Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: उप्र उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन 8 और 9 को, सरकार तक पहुंचेगी प्रदेश के व्यापारियों की मांग

Pragya News 24

Mon, Sep 2, 2024
Post views : 126
  • आगरा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होगा दो दिवसीय उप्र उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन
  • वित्तमंत्री सुरेश खन्ना होंगे मुख्य अतिथि, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे उद्घाटन
  • 75 जिले और 350 तहसील के 1500 से अधिक व्यापारिक मंडलों के प्रतिनिधि करेंगे सहभागिता
  • व्यापारिक समस्या, चुनौती, संभावना और निस्तारण पर होगा मंथन, रखे जाएंगे प्रस्ताव

आगरा। 22 वर्ष बाद एक बार फिर प्रदेश के व्यापारी उद्योग और व्यापार से जुड़ी समस्याओं, चुनौती, संभावनाओं और समाधान पर एकजुट होकर मंथन करने के लिए शहर में एकजुट होंगे। आगरा व्यापार मंडल द्वारा 8 और 9 सितंबर को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन (राजकुमार सामा सभागार) में आयोजित होने जा रहे उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन एवं त्रिवार्षिक चुनाव का आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह रविवार को हुआ।

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र कुमार गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 22 वर्ष बाद आगरा दूसरी बार उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन एवं त्रिवार्षिक चुनाव का आतिथ्य करेगा। 8 सितंबर को प्रदेश के वित्तमंत्री एवं राष्ट्रीय जीएसटी काउंसिल के सदस्य सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि होंगे एवं उद्घाटनकर्ता भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह होंगे। इनके समक्ष प्रदेश भर के व्यापारी और उद्यमी अपनी समस्याएं रखेंगे। नई चुनौतियों और समाधान पर मंथन होगा और वर्तमान परिदृश्य की संभावनाओं पर विचार रखे जाएंगे।

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि अधिवेशन में 75 जिलों और 350 तहसील के व्यापारिक संगठनों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।
कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम दिन कई प्रस्ताव पास होंगे। जीएसटी में सुधार, आयकर में छूट के लिए सुझाव, एमएसएमई में सुधार की संभावनाओं को लेकर वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
महामंत्री अशोक मंगवानी ने बताया कि प्रातः साढ़े दस बजे उद्घाटन सत्र के बाद आगरा व्यापार मंडल द्वारा प्रस्तावना सत्र 12 बजे से 2 बजे तक। सायं 4 बजे से सम्मान समारोह एवं रात्रि 8 बजे सांस्कृति समारोह होगा।
उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों में समस्या समाधान को लेकर नई अलख जगाई जाएगी। ताकि प्रदेश के व्यापारियों की आवाज पूरे देश के व्यापारियों के साथ मिल सके। संगठन महामंत्री राकेश बंसल ने बताया कि 9 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक प्रांतीय अधिवेशन, 12 बजे से 4 बजे तक त्रिवार्षिक चुनाव एवं समापन होगा।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, जय किशन पुरसनानी, राजेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता, दुष्यंत अग्रवाल, योगेश रकवानी, नंदकिशोर गोयल, संजय गोयल. राजीव गुप्ता, राकेश बंसल, कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।

शहर के गणमान्य उद्यमी होंगे सम्मानित
आगरा व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक मंगवानी ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम दिन शहर के गणमान्य उद्यमी सम्मानित किये जाएंगे। साथ ही वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी किया जाएगा। जिसमें भामाशाह सम्मान महेश गोयल, शंकरलाल दुहानी, राजीव अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, विष्णु कुमार गोयल, राजेंद्र कुमार गुप्ता को प्रदान किया जाएगा। वरिष्ठ व्यापारीजन सम्मान से रोचलदास नागरानी, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल, मोहनलाल सिंघल, पन्नालाल अग्रवाल, भूपेंद्र कुमार वर्मा और श्रीभगवान रैपुरिया को सम्मानित किया जाएगा।

इस तरह हुई थी व्यापार मंडल की स्थापना
अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 1964 के आसपास जब व्यापारी वर्ग बिक्रीकर विभाग के उत्पीड़न से ग्रसित था। तब व्यापारियों को संगठित कर उनकी आवाज सरकारों तक पहुंचाने के लिए लाल विशम्भर दयाल अग्रवाल (लखनऊ) की अध्यक्षता में पंडित श्याम बिहारी मिश्रा(कानपुर) ने व्यापारिक संगठन बनाया। इसके बाद लाल विशम्भर लाल अग्रवाल, श्याम बिहारी मिश्रा आदि प्रदेश दौरे पर निकले और व्यापारियों की समस्याएं समझीं। आगरा में 1974 में व्यापारिक वर्ग को उत्पीड़न से बचाने और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने के ध्येय के साथ आगरा व्यापार मंडल का गठन किया गया। 22 वर्ष पूर्व तत्कालीन अध्यक्ष राजकुमार सामा के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन आगरा में हुआ था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन