Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन का वेडिंग कैलेंडर 2025 हुआ जारी, वैवाहिक तिथियाें की मिलेगी पूरी जानकारी

Pragya News 24

Sat, Jan 11, 2025
Post views : 144
  • फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड मर्क्योर के कन्वेंशन सेंटर में हुआ आयोजन
  • वेडिंग इंडस्ट्री के विस्तार को लेकर उद्यमियों ने किया मंथन, एकजुट होकर चलेंगे विकास पथ पर

आगरा। वैवाहिक सीजन शुरु होने में बस अब चंद दिन ही शेष हैं। ये सीजन समाजिकता के बढ़ावे के साथ ही आर्थिक विकास का मजबूत स्तंभ बनता है। इसी विचार पर मंथन करते हुए वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उप्र द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड मर्क्योर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

संरक्षक राजेश गोयल माना, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, महासचिव संदीप उपाध्याय, होटल के महाप्रबंधक विवेक महाजन ने वैवाहिक तिथियों पर आधारित वेडिंग सीजन कैलेंडर 2025 जारी किया।

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि 2025 का वैवाहिक सीजन समूचित विकास का सीजन रहने वाला है। पूरे वर्ष में 75 से अधिक वैवाहिक तिथियां चिन्हित की गयी हैं। इसके अलावा विवाह से जुड़े अन्य आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं। तिथियों की संख्या और वैवाहिक आयोजनों को लेकर वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग उत्साहित हैं और अपने− अपने स्तर से तैयारियां पूर्ण कर चुके हैं।

महासचिव संदीप उपाध्याय ने कहा कि आगरा को इस वर्ष डेस्टिनेशन वेडिंग की दृष्टि से भी आगे ले जाने का प्रयास संस्था द्वारा किया जाएगा। विवाह से जुड़े हर आयोजन को यादगार बनाने का प्रयास करेंगे ताकि बाहर से आने वाले अतिथि आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्रभावित हों और आगरा वैवाहिक पर्यटन की दृष्टि से पहचान बनाने की ओर अग्रसित हो सके।
महाप्रबंधक विवेक महाजन ने कहा कि पर्यटन विकास में डेस्टिनेशन वेडिंग का बड़ा योगदान है होटल का बड़ा व्यापार पर्यटकों के साथ वैवाहिक आयोजन और समझ से भी प्रमुखता से जुड़ा है हमें खुली मन के साथ सभी सेक्टर में काम करना होगा आगरा ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बड़ा केंद्र पर्यटकों को करता है आकर्षित

इस अवसर पर राहुल चौहान हनी गर्ग, रमन सेठिया, अरुण सक्सेना, पुनीत अग्रवाल डॉ अनुपम श्रीवास्तव सनी सोबती, शिखा जैन, पियूष सिंगल अखिल अग्रवाल हर्ष सिसोदिया मनोज शर्मा, सीपी शर्मा, एडमिनिस्टेटर सागर तोमर, अनिल सविता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन