Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: इंस्टाग्राम-टेलीग्राम से की 10 करोड़ की ठगी, एजेंट के साथ कर रखी थी पार्टनरशिप

Agra. साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटी आगरा पुलिस और साइबर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस और साइबर पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अभी तक यह अपराधी 10 करोड़ की ठगी कर चुके हैं। इस पूरी घटना का खुलासा डीसीपी सिटी सूरज राय ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही कर तीनों को जेल भेज दिया है

इंस्टाग्राम - टेलीग्राम से फैलाया जाल

डीसीपी सिटी ने बताया कि साइबर अपराधियों ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर लोगों को फंसाने के जाल बिछाकर रखा था। उन्होंने इसके लिए फर्जी इंस्टाग्राम और टेलीग्राम एकाउंट बनाया, साथ ही फर्जी जीमेल भी चला रहे थे। इन फर्जी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर क्रिप्टोकरेंसी में 40 से 80 प्रतिशत तक का लाभ देने की बात कह कर उनको अपने जाल में फसा लेते थे। जो लोग लालच में आ जाते थे उनसे पैसा ट्रांसफर कराकर उस अकॉउंट को बंद कर देते थे। फिर उसे अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर ठगी वारदात को अंजाम देते थे।

एजेंटों और गैंग सरगना के बीच थी पार्टनरशिप

डीसीपी सीटी ने बताया कि इस पूरे गैंग को अमन नाम का युवक चला रहा था। उसने यह तकनीक उत्कर्ष नाम के युवक से टेलीग्राम के माध्यम से सीखी थी। उसके साथ लगभग 40 लोगों ने यह सीखा था। अमन के साथ जो दो एजेंट है सम्राट और यशवीर, यह दोनों मास्टर माइंड अमन के कॉलेज फ्रैंड हैं। सम्राट और यशवीर सोशल मीडिया से ठगी के लिए लोगों को चिन्हित किया करते थे। अमन ने दोनों के साथ इस जालसाजी का कार्य शुरू किया और दोनों को 50% की पार्टनरशिप की। जो भी क्लाइंट इनके माध्यम से फंसता था उसके लिए वो उन्हें 50 प्रतिशत तक रकम देता था।

Dreamers Cart नाम की कम्पनी का करते थे इस्तेमाल

सामने वाले व्यक्ति को उनकी बात पर भरोसा हो इसके लिए उन्होंने Dreamers Cart नाम की कम्पनी का नाम इस्तेमाल करते थे। इस नाम के सहारे उन्होंने देश विदेश के लोगों को अपनी जाल में फंसाया और ठगी की। अब तक लगभग 10 करोड़ की ठगी सामने आ चुकी है जांच पड़ताल अभी जारी है।

शातिरों ने फर्जी और जालसाजी को अंजाम देने के लिए फर्जी सोशल अकाउंट बना रखे थे। पुलिस और साइबर टीम जब जांच पड़ताल की तो लगभग 9 जीमेल, 55 फेक इंस्टाग्राम अकाउण्ट, 1 फर्जी टेलीग्राम अकाउंट के बारे में पता चला। पुलिस ने संबंध ने मेटा और गूगल से भी संपर्क साधा है। सभी में इन शातिर अपराधियों की ही आईडी लगी हुई थी। फिलहाल सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन