Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पति-पत्नी की लड़ाई आई सड़क पर, मारपीट में घायल हुआ पति

Pragya News 24

Tue, Oct 10, 2023
Post views : 186

Agra. पति पत्नी के बीच लंबे अरसे से चल रहा विवाद आज सड़क पर आ गया और मारपीट में बदल गया। पति और पत्नी ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए। खून से लथपथ पति ने पत्नी और बेटे पर पिस्टल से हमला करने का आरोप लगाया तो पत्नी ने हमले से इंकार कर दिया। पत्नी का कहना था कि पिस्टल नही है बल्कि लाइटर है और पति पर गंभीर आरोप भी लगाए।

युवक रेलवे में है सीटीआई

मारपीट में लहूलुहान हुआ व्यक्ति रेलवे में सीटीआई बलजीत सिंह है जो अंतरराष्ट्रीय धावक भी रह चुके है। बलजीत सिंह थाना सदर के कैंट स्थित रेलवे क्वार्टर में रहते हैं। उनका अपनी पत्नी से एक लंबे अरसे से विवाद चल रहा है और वो पत्नी से अलग रहते हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी और बेटा आया उन्होंने आते ही हमला कर दिया। जिसमें उसे गंभीर चोट आई है। बलजीत सिंह का आरोप है कि पिस्टल से उस पर बेटे ने हमला किया। उनका कहना है कि यह पहली बार नही है। दोनों हर महीने आते है। इसी तरह मारपीट करते है और फिर पैसे भी ले जाते है।

वहीँ बलजीत सिंह की पत्नी शोभा शुक्ला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाये है। उनका कहना है कि हम जब भी घर आते है यह हमें देखकर धनौली भाग जाते है। धनौली में इन्होंने दूसरा मकान ले लिया है जिसमें दूसरी महिला के साथ रहते है। हमारे द्वारा हमला करने का जो आरोप है वो झूठा है बल्कि खुद ही सिर फोड़ लिया है। बेटे ओम पर पिस्टल नहीं है बल्कि पिस्टल जैसा लाइटर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन