Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एक सिपाही ने मुंडवाया सिर, दूसरा बना राहगीर तब पकड़ में आया शार्प शूटर लॉरेंस यूसुफ़

Agra. शार्प शूटर लॉरेंस यूसुफ को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस व एसटीएफ आगरा की यूनिट उसे जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में उसका मेडिकल हुआ और फिर पुलिस व एसटीएफ की उसे दीवानी न्यायालय में पेश करने के लिए ले गयी। जिला अस्पताल में मेडिकल कराते वक्त पुलिस बल मौजूद रहा।

एसटीएफ की आगरा यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ आगरा यूनिट ने शूटर लॉरेंस यूसुफ को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने शूटर लॉरेंस यूसुफ को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा कर रखा था। एसटीएफ आगरा यूनिट ने शार्प शूटर लॉरेंस यूसुफ को कुम्हेर गेट चौराहा भरतपुर से गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी था।

शूटर लॉरेंस यूसुफ की गिरफ्तारी के लिए तेजतर्रार एक सिपाही ने अपना सिर मुंडवा लिया था, जबकि दूसरा राहगीर बनकर घूम रहा था। भरतपुर और हाथरस में दोनों सिपाही पहुंचे थे। तब जाकर लॉरेंस यूसुफ के बारे में जानकारी मिली। हाथरस का कुख्यात राजेश शर्मा उर्फ टोंटा मथुरा जेल में गैंगवार के बाद मारा गया था। मगर, उसके गुर्गे अब भी सक्रिय हैं। विजय नगर के बिल्डर से गैंग के शार्प शूटर लॉरेंस यूसुफ उर्फ बॉस ने रंगदारी मांगी थी। जमीन नाम करने का दबाव भी बनाया था। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ। 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। जिसके बाद से पुलिस और एसटीएफ लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी।

नई विजय नगर कालोनी निवासी संजीव रावत बिल्डर व इंटीरियर डिजायनर हैं। उन्होंने सितंबर में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से सासनी गेट हाथरस के रहने वाले हैं। भाई अशोक रावत वहीं रहते हैं। भाई ने वर्ष 2020 में चावड़ गेट स्थित भूमि का पट्टा कराया था। लॉरेंस यूसुफ वर्ष 2022 में केंद्रीय कारागार से रिहा हुआ। उसने भाई को धमकाते हुए कहा कि जमीन राजेश टोंटा की पत्नी कनक शर्मा और बेटे राज की है। जमीन नहीं छोड़ऩे के एवज में 25 लाख रुपये और हिस्सेेदारी मांगी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी पर कई मुकदमे

लॉरेंस यूसुफ पर आगरा, हाथरस और मथुरा में छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के मुकदमे भी हैं। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2000 में राजेश के गैंग में आया था। उसे हर महीने राजेश 20-25 हजार रुपये देता था। मगर, राजेश की हत्या के बाद पैसा मिलना बंद हो गया। उसने ट्रक खरीद लिए। एक ट्रक खुद तो दूसरा किसी और से चलवा रहा था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन