Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: किसानों की जमीनों पर सत्संगियों ने किया कब्‍जा, हो चुकी हैं कई हत्याएं; ग्रामीणों ने बताई सच्चाई

राधा स्वामी सत्संगियों और आपपास गांव वालों के बीच 70 साल से विवाद है। गांव वाले और आश्रम वालों के बीच समय-समय पर विवाद भी होता रहता है।

ग्रामीण सुंदर सिंह वर्मा ने बताया ‌कि हमारी जमीनों को जबरन हमसे छीना गया। पुराने लेखों के अनुसार आज भी वह जमीन किसानों की है, उन्होंने बताया कि जगनपुर में झगड़े मे सत्संगियों के मैनेजर की मौत हो गई थी, जिसमें सत्संगियों ने कई लोगों को सजा कराई। उस समय शासन-प्रशासन सत्संगियों की ही सुनता था। इस बार पहली बार डीएम ने ग्रामीणों की बात सुनी और सर्वे कराया है। कई गांववालों के बयान दर्ज कराए गए हैं।

साल 2005 में गांव वालों ने दर्ज कराया था केस

साल 2005 में खासपुर गांव के लोगों ने केस दर्ज कराया। साल 2009 में सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने मुकदमा कराया। ठेकेदार ने पानी की लाइन उखाड़ने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। साल 2009 में ही गांव सिकंदरपुर में गांव वालों और सत्संगियों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें राधा स्वामी सत्संगी के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कई गांव वाले भी घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराए थे। तब पुलिस ने तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य भूरी सिंह सहित गांव के कई लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 12 साल बाद भूरी सिंह जेल से बाहर आया।

2013 में शोध छात्रा नेहा शर्मा की मिली थी लाश

गांव वालों ने आगे बताया कि साल 2013 में शिक्षण संस्‍थान के माइक्रो बायोलॉजी लैब में शोध छात्रा नेहा शर्मा की लाश मिली थी। इसकी ब्ठप् जांच हुई, जिसमें सत्संग सभा से जुड़े लोग आरोपी पाए गए थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। अभी केस कोर्ट में चल रहा है। गांव के ही भरत सिंह ने बताया कि 50 साल पहले खेत मे काम कर रहे किसान भूरे को सत्संगी जबरन खींच कर ले गए थे। झगडे मे किसान मूलचंद की मौत हो गई थी जिसमें कोई भी कार्रवाई नहीं हुई थी। इस तरह से सालों से केस चल रहा है।

गांव के ही रामस्वरूप ने बताया कि साल 2009 में 153 बीघा जमीन को लेकर सत्संगियों ने लाठी डंडों से हमला किया, जिसमें किसान नरोत्तम की मौत हो गई। यह झगड़ा पट्टे की 153 बीघा जमीन को लेकर हुआ था, जो किसानों की है। उस पर जबरन कब्जा किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन