Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सत्संगियों ने अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर किया पथराव, कई पुलिसकर्मी-पत्रकार घायल

Agra. राधा स्वामी सत्संग सभा और जिला व पुलिस प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता चला जा रहा है। शनिवार को कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर एक बार फिर राधा स्वामी सत्संग सभा ने उस पर अवैध कब्जा कर लिया और गेट लगा दिया। जिला प्रशासन को जानकारी हुई तो रविवार दोपहर के बाद एक बार फिर जिला प्रशासन का बुलडोजर उस अवैध निर्माण को ढहाने के लिए पहुंचा। बुलडोजर के साथ पुलिस व प्रशासन की पहुंचने की सूचना पर भारी संख्या में सत्संगी जमा हो गए। जैसे ही प्रशासन का बुलडोजर अवैध निर्माण को गिराने के लिए आगे बढ़ा सत्संग सभा से जुड़ी महिलाएं आगे आ गई और पुलिस की कार्रवाई को रोक दिया। पुलिस ने अनाउंसमेंट कर मौके से हट जाने को कहा तो सत्संगियों की ओर से पथराव शुरू हो गया। पत्थरबाजी से निपटने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

पत्रकार और पुलिसकर्मी हुए घायल

घटना रविवार शाम लगभग 4 बजे की है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय, प्रशासन के अधिकारी पीएसी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अवैध कब्जे को गिराने पहुंचे थे। इधर सत्संगी भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। जैसे ही बुलडोजर आगे बढ़ा सत्संगियों की ओर से महिलाएं बुलडोजर पर खड़ी हो गई। पुलिस की कार्रवाई को रोकने के लिए सत्संगियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मी और वरिष्ठ पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों के चोटें आई तो वहीं एक वरिष्ठ पत्रकार के सिर पर पत्थर लगने से वह लहुलुहान हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कई पत्थरबाज हिरासत में

पुलिस पर पत्थरबाजी करने पर पुलिस भी एक्शन में आई। लाठी चार्ज करते हुए पुलिसकर्मियों ने कई पत्थरबाजों को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को भी अंजाम दिया जाएगा। फिलहाल इस घटना से पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी नाराज दिखाई दे रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन