Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा का पहला मेंटल हेल्थ कार्निवल 13 से, सात दिन में सात एक्सपर्ट सिखाएंगे तनावमुक्त जीना

  • लोगों को मानसिक स्वस्थ बनाने को समर्पित संस्था फीलिंग्स माइंड्स विमल विहार, सिकंदरा− बोदला रोड पर करेगी आयोजन
  • 13 से 19 तक आगरा सीखेगा खुश रहने का मंत्र, संस्थापक एवं निदेशक अंतर्राष्ट्रीय मनोवैज्ञानिक डॉ चीनू अग्रवाल की अनूठी पहल
  • ताल, संगीत, ध्यान आदि माध्यम से दूर कर सकते हैं मानसिक तनाव, आत्महत्याओं की घटनाओं को रोकने की होगी सार्थक पहल

आगरा। मानसिक समस्याएं या कहें मानसिक स्वास्थ्य संबंधि समस्याएं, जिन्हें समाज में अमूमन अनदेखा किया जाता है या फिर अक्सर छुपाया ही जाता है। उन बेहद जरूरी समस्याओं के सकारात्मक निदान के लिए आगरा की धरती पर पहली बार मेंटल हेल्थ कार्निवल होने जा रहा है। 13 से 19 अप्रैल तक होने वाले सात दिवसीय मेंटल हेल्थ कार्निवल का मंगलवार को आमंत्रण पत्र विमोचन किया गया।

फीलिंग्स माइंड्स संस्था द्वारा 88, विमल विहार, सिकंदरा− बोदला रोड स्थित सेंटर पर आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ सुशील गुप्ता विभव ने बताया कि जब भी बात मानसिक स्वास्थ्य की होती है तो लोग इसे पागल पन से जोड़ देते हैं, जबकि ये पूर्णता सत्य नहीं है। मेंटल हेल्थ जीवन को पूर्ण रूप से प्रभावित करती है। समाज में बढ़ते अपराध, आत्महत्याएं इसी का नतीजा हैं। यदि समाज का सही रूप में विकास चाहते हैं तो इस विषय पर खुलकर बात होनी चाहिए। मेंटल हेल्थ कार्निवल आगरा के सामने इसी बात को रखेगा और निदान भी करेगा।
संस्थापक एवं संस्था की निदेशक डॉ चीनू अग्रवाल ने बताया कि जीवन में खुश रहने का मंत्र सात दिवसीय मेंटल हेल्थ कार्निवल 13 से 19 अप्रैल तक सिखाएगा। संस्था के सेंटर पर प्रतिदिन अंतरर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ विभिन्न विधाओं के माध्यम से तनावमुक्त जीवन शैली पर कार्यशाला को संबोधित करेंगे।

ये होंगें कार्यक्रम
13 अप्रैल - कार्यशाला का शुभारंभ विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना तनु गजबी
14 अप्रैल - म्युजिक थैरेपिस्ट दुर्गेश उपाध्याय
15 अप्रैल - जीवन में खुशियों के रंग लेखिका पल्लवी नियोजी
16 अप्रैल - बढ़ते तलाक के कारण और निवारण पर परिचर्चा होगी।
17 अप्रैल - जीवन के लिए जागरुकता पेरेंटिग कोच स्वाति जैन
18 अप्रैल - फूड फार मेंटल हेल्थ आकृति सेठी
19 अप्रैल - बच्चों की भलाइ के लिए कहानियों का उपयोग शैलेश जिंदल और रुपाली चरण

डॉ चीनू अग्रवाल ने आगे बताया कि सभी कार्याशालाएं प्रतिदिन दो घंटे की होंगी, जिनमें अभिभावक, बच्चे, युवा, शिक्षक आदि प्रतिभाग कर सकते हैं।
सह संस्थापक डॉ रविंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि 20 अप्रैल को शिल्पग्राम रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन में सेंटर का विधिवत शुभारंभ एवं मेंटल हेल्थ कार्निवल का समापन समारोह होगा।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर डॉ सत्य सा, डॉ प्रीति सारस्वत, आलोक कुलश्रेष्ठ, कविता कुलश्रेष्ठ, डॉ मेघना मिड्ढा, हेतल देसाई, अनुभव डागा, अमृता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन