Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक के 3 सदस्यीय दल ने किया आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर का दौरा

आगरा। यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) के 3 सदस्यीय दल ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना का दौरा किया। इस दौरान ईआईबी की टीम ने प्रथम कॉरिडोर में चल रहे निर्माण कार्यों की गति को लेकर आगरा मेट्रो टीम की सराहना की। इसके साथ ही यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना कार्यालय में ईआईबी की टीम के साथ बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस बैठक में निदेशक (कार्य एवं संरचना) सीपी सिंह एवं निदेशक (वित्त) एस.के मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि पारंपरिक तौर पर किसी भी मेट्रो परियोजना में निर्माण हेतु लगभग 4 साल का समय लगता है, लेकिन यूपी मेट्रो द्वारा बेहद तेज गति के साथ आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर के भूमिगत भाग को दो साल में पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर में अगस्त, 2024 में शहरवासियों हेतु मेट्रो संचालन किया जाना था, लेकिन यूपी मेट्रो बेहद तेज गति के साथ निर्माण कार्य करते हुए मार्च 2024 में शहरवासियों को मेट्रो की सौगात देने हेतु संकल्पित है। प्रायोरिटी कॉरिडोर के भूमिगत भाग में स्टेशनों का सिविल निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। वहीं, अपलाइन (एक तरफ की) टनल बनकर तैयार है, जबकि दूसरी का निर्माण अंतिम चरण में हैं। इसके साथ ही भूमिगत भाग ट्रैक का काम भी शुरू हो गया है।

यूपी मेट्रो के निदेशक (वित्त) एस.के मित्तल ने बताया कि यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक यूरोपीय संघ की ऋण देने वाली शाखा है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना ईआईबी द्वारा वित्तपोषित है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना की कुल लागत 8379.62 करोड़ रुपये से 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है। इस परियोजना हेतु यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक द्वारा 450 मिलियन यूरो की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

बता दें कि ईआईबी का 3 सदस्यीय दल आज आगरा पहुंचा। इसके बाद ईआईबी टीम ने यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार सहित मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक की। ईआईबी टीम के सदस्य ने ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन का अवलोकन किया। इस दौरान यूपी मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने उन्हें आगरा मेट्रो ट्रेन की विशेषताओं को लेकर जानकारी दी।

इसके बाद ईआईबी टीम ने आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर के भूमिगत भाग में ताजमहल मेट्रो स्टेशन व आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। ईआईबी दल ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना में निर्माण कार्यों की गति को संतुष्टि जाहिर की। भूमिगत भाग के बाद ईआईबी टीम ने आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का स्थलीय दौरा भी किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन