Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एक राष्ट्र एक चुनाव, सुधरेगी राजनीति और सुधार होगा राजनेता में भी, देश बढ़ेगा प्रगति के पथ पर: योगेंद्र उपाध्याय

Pragya News 24

Sat, May 3, 2025
Post views : 125
  • नूरी दरवाजा एवं पेठा एसोसिएशन ने किया एक राष्ट्र एक चुनाव पर बौद्धिक परिचर्चा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
  • उच्च शिक्षा राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले, क्षेत्रीय दलों के आने से राजनीति में बढ़ी गुंडागर्दी और बढ़ा भ्रष्टाचार

आगरा। एक राष्ट्र एक चुनाव हर समस्या का एक समाधान है। यह आज की नहीं कई दशकों से चली आ रही मांग है। 1957 में जब पहला आम चुनाव हुआ तब भी देश में एक राष्ट्र एक चुनाव ही होते थे। यह प्रक्रिया 1967 तक चली लेकिन 1968 के बाद राजनीतिक विसंगतियों बढ़ीं और क्षेत्रीय दल अस्तित्व में आने लगे। क्षेत्रीय दलों के आने से गुंडागर्दी बढ़ी और भ्रष्टाचार भी बढ़ा। भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होने से राजनीति के साथ-साथ राजनेता भी सुधरेंगे और क्षेत्रीय दलों में भी सुधार आएगा। एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर हुई विचार गोष्ठी में यह कहना था मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का।

शनिवार को नूरी दरवाजा एवं पेठा संगठन द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव पर परिचर्चा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन नूरी दरवाजा स्थित शिवम वाटिका में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के स्वागत एवं सम्मान से हुई। विशिष्ट अतिथि आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन अग्रवाल ने विषय परिवर्तन करते हुए कहां की एक राष्ट्र एक चुनाव व्यापारियों के लिए वरदान बनेगा। सबसे ज्यादा लाभ इससे व्यापारियों को ही होगा।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोक की आवाज जहां होती है वही लोकतंत्र चलता है लोकतंत्र की स्थायित्व के लिए जरूरी है कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो। इस पारदर्शिता को लाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव करवाने के प्रयास 90 के दशक से जारी है। 1993, 98, 2018 अलग-अलग समय पर यह मांग चुनाव आयोग, लॉ कमीशन, नीति आयोग द्वारा उठाती रही। एक राष्ट्र एक चुनाव एकात्मक और एकता का भाव भारत में लाएगा। बार-बार चुनाव होने के कारण जो आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है वह दूर होगी और एक राजनेता को 5 साल तक स्थायित्व के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव भारत को विकसित देश की श्रृंखला में लाने का महत्वपूर्ण साधन है। आचार संहिता के कारण बार-बार विकास कार्य रुक जाते हैं। एक बार चुनाव होने से सरकारें अपना कार्यकाल विकासपरक ढंग से पूरा कर सकती हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन आगरा व्यापार मंडल के मंत्री राजीव गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर सह संयोजक रिषभ गर्ग, नवल शर्मा, राकेश अग्रवाल, तुषार गोयल, विपुल अग्रवाल, महामंत्री सुनील कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष सीता राम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश मित्तल, सह कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल, संजय गर्ग, एसपी अग्रवाल, नितेश शर्मा, यथार्थ अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, पवन गर्ग ,शिव कुमार अग्रवाल, मुकेश गोयल, आगरा व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राठौर, सूचना प्रसार मंत्री दुष्यंत गर्ग, जय प्रकाश अग्रवाल, भगवानदास बंसल, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, राजेश सिंहल, राजेन्द्र गुप्ता,अशोक लालवानी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन