Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: खेरागढ़ मंडी में पहली बार होगी मतगणना, बाजार रहेंगे बंद, ये रहेगा रूट डायवर्जन

Pragya News 24

Mon, Jun 3, 2024
Post views : 169

आगरा। लोकसभा चुनाव 2024 में फतेहपुर सीकरी सीट की मतगणना के लिए पहली बार खेरागढ़ स्थित मंडी में मतगणना स्थल बनाया गया है। वहीं फतेहपुर सीकरी सीट भाजपा और गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है जिस कारण इस सीट पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। मतदान की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामान्य रूप से संपन्न हो सके, इसे देखते हुए जहां एक तरफ पुलिस प्रशासन ने खेरागढ़ के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की तो वहीं दूसरी ओर खेरागढ़ में रूट डायवर्जन भी किया गया है जो आज रात 12:00 से लागू हो जाएगा।

थाना खेरागढ़ परिसर में हुई बैठक निर्णय अनुसार 4 जून को खेरागढ़ में होने वाली मतगणना के दिन शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु कानून व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पूर्ण रूप से बाजार बंद करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर व्यापारी बंधुओ के साथ-साथ एसीपी इमरान अहमद थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण एवं समस्त थाना पुलिस स्टाफ एवं मीडिया के बंधु उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर खेरागढ़ की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों के लिए मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

  1. मलपुरा से जाने वाले सभी वाहन दक्षिणी बाईपास से अपने गतंव्य को जा सकेगें।
  2. सैंया कस्बा से खेरागढ़ की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन ग्वालियर रोड से आगरा की तरफ दक्षिणी बाईपास से अपने गंतव्य को जा सकेगें ।
  3. खुशीयापुर बार्डर सैफऊ राजस्थान की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुकदेंय मोड डूंगरवाला से जगनेर रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
  4. जगनेर की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
  5. नगला कमाल से अंदर की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन जगनेर रोड या कागारोल की तरफ से अपने गंतव्य को जा सकेगें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन