Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने कई सड़कों का किया शुभारंभ

Pragya News 24

Fri, Mar 1, 2024
Post views : 142

• 3 करोड रुपए की लागत से शमशाबाद क्षेत्र की सड़कों के सुधरेंगे हालत
• क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे हैं प्रयास डॉ मंजू भदौरिया
• विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

आगरा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ग्रामीण क्षेत्र के विकास के क्षेत्र में हर रोज नए आयाम लिखतीं जा रही हैं। लंबे समय से छतिग्रस्त पड़े मार्गो को 3 करोड रुपए की लागत से सुधारा जाएगा। गजेंडा से लहरा पुरा नंबर एक, शमशाबाद इनायतपुर मार्ग से डबरई, नया बांस रोड से कोठी चार बीघा तक सड़कों के निर्माण का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने विधि विधान के अनुसार नारियल फोड़ कर किया। शुभारंभ के अवसर पर फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉक्टर राजेंद्र सिंह , ब्लॉक प्रमुख राम सहाय, जिला पंचायत सदस्य गिरिजा देवी सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने कहा क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए सतत प्रयास किया जा रहे हैं। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में समाज की हर वर्ग को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जल्द जिला पंचायत क्षेत्र की सीमा में कई ऐतिहासिक विकास कार्य होने जा रहे हैं।

शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉक्टर राजेंद्र सिंह का क्षेत्रीय लोगों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इन मार्गों के दुरुस्त होने से क्षेत्रीय लोगों की बरसों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा अब आगमन की सुविधा आसान होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

इनकी रही मौजूदगी
विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख राम सहाय, जिला पंचायत सदस्य गिरिजा देवी, जितेंद्र सिंह, पप्पू राजावत, दुर्योधन सिंह, हीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन