Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चौधरी साहब को सिर्फ भाजपा ने दिया हमेशा सम्मान: राजकुमार चाहर

Pragya News 24

Sun, Mar 10, 2024
Post views : 145

आगरा। एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। रविवार को इसकी बानगी साफ दिखाई। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रोहता नहर स्थित मैरीगोल्ड मैरिज होम में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष महेश जाटव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन के दौरान चौधरी चरण सिंह के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

सम्मेलन में राजकुमार चाहर ने कहा कि एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं को भाजपा परिवार की तरफ से छोटे भाई की तरह पूरा सम्मान मिलेगा। कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान सर्वोपरि होता है, और यही नीति भाजपा की पहचान है। राष्ट्रीय लोकदल की नीतियां सदैव चौधरी चरण सिंह से प्रभावित रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के पिता चौधरी अजीत सिंह ने अपने पिता के आदर्शों कर चलकर मुकाम स्थापित किया, आज चौधरी जयंत सिंह भी सही जगह पर आकर राजनीति में प्रमुख चेहरे बन रहे हैं। चौधरी चरण सिंह को भाजपा ने हमेशा सम्मान दिया। उनकी नीतियों का अनुसरण किया। उनको भारतरत्न भी भाजपा सरकार में ही मिला है, जबकि विपक्षी पार्टियां उनके नाम कर राजनीतिक रोटियां सेंकती रही।

राष्ट्रीय लोकदल के बृज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश चाहर, प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर समेत अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि राजकुमार चाहर की जीत, पिछली जीत से बड़ी होगी। राजकुमार चाहर ने अपने संसदीय कार्यकाल में विकास की सौगातें दी गई हैं। सींगना में आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना से लेकर हर घर नल योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं सांसद चाहर की मेहनत का नतीजा हैं। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी का पक्ष किसानों के समक्ष मजबूती से रखा है। आगामी दिनों में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करेंगे। राजकुमार चाहर की जीत इस बार 8 लाख वोटों से अधिक होगी।

सम्मेलन का संचालन रामवीर सिंह नरवार ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता उपेंद्र सिंह,चौधरी गोपीचंद, भूदेव प्रधान, बाबूलाल प्रधान, मानव चौधरी, नेत्रपाल सिंह, मयंक खिरवार, एकता लोधी, उद्घोष राणा, केपी चाहर, पुरूषोत्तम त्यागी, टीकम सिंह, हरदम पहलवान, अमित चौधरी, अशोक चाहर, रनवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन