Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: तीसरे चरण का मतदान समाप्त आगरा में 54 प्रतिशत तो फतेहपुर सीकरी में 57.2 प्रतिशत हुआ मतदान

Pragya News 24

Wed, May 8, 2024
Post views : 193

Agra. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर आज चुनाव संपन्न हुआ। आगरा जिले की दो लोकसभा सीट भी इसमें शामिल थी। एक आगरा लोकसभा सुरक्षित और दूसरी फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट थी। सुबह 7:00 से शुरू हुआ मतदान शाम 6:00 बजे समाप्त हुआ। शाम 6:00 बजे तक आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर 54% तो फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 57.2% मतदान रहा।

आगरा जिले की दोनों लोकसभा सीट पर चुनाव में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई लेकिन बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना जरूर आई। कई बूथों पर तो घंटे तक मतदान ही शुरू नहीं हो पाया तो कई बूथों से ऐसी सूचना आई की ग्रामीणों ने विकास न होने पर चुनाव का बहिष्कार ही कर दिया। ऐसे में जिला प्रशासन ने वहां के लोगों को समझाया और फिर मतदान शुरू कराया।

आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर मतदान की बात कही जाए तो प्रशासन के अनुसार इस सीट पर शाम 6:00 बजे तक कुल 54% मतदान हुआ। अगर विधानसभा के अनुसार मतदान का आंकलन किया जाए तो आपको बताते चले कि आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट में पांच विधानसभाएं आती हैं। एत्मादपुर विधानसभा सीट पर 58.94 प्रतिशत, आगरा कैंट विधानसभा पर 48.02 प्रतिशत, आगरा दक्षिण 51.78 प्रतिशत, आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर 51.19 प्रतिशत और जलेसर विधानसभा सीट पर 63.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

अगर लोक सभा क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी सीट पर 57.2% मतदान हुआ। फतेहपुर सीकरी लोकसभा में पांच विधानसभा आती हैं। इन विधानसभा के अनुसार कुछ इस प्रकार मतदान प्रतिशत रहा।
आगरा ग्रामीण विधानसभा पर 56.77 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी विधानसभा पर 62.01 प्रतिशत, खेरागढ़ विधानसभा पर 59.08 प्रतिशत, फतेहाबाद विधानसभा पर 59.71 प्रतिशत और बाह विधानसभा पर 48.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन