Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कैलाश मानसरोवर की झांकी में विराजमान 11 फीट रुद्राक्ष शिवलिंग ने दिए दर्शन, शिवभक्ति का अद्वितीय रूप आगरा में पहली बार

Pragya News 24

Wed, Jul 9, 2025
Post views : 58
  • श्री महाकालेश्वर मंदिर, दयालबाग में 11 जुलाई से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा व महा रुद्राभिषेक महोत्सव का शुभारंभ, सावन महोत्सव समिति कर रही आयोजन
  • भूमि पूजन में लगे हर हर महादेव के जयघोष, 153 जोड़ें प्रतिदिन करेंगे महारुद्राभिषेक, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भी लक्ष्य

आगरा। आगरा के श्रद्धालु पहली बार शिवभक्ति के उस दिव्य स्वरूप से रूबरू होंगे, जहां कैलाश मानसरोवर की झांकी में 11 फीट ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग स्वयं शिव तत्व का साक्षात दर्शन कराता है। सवा लाख रुद्राक्षों से बना यह अलौकिक शिवलिंग, श्री महाकालेश्वर मंदिर (दयालबाग) में बुधवार को विधिविधान से भूमि पूजन के साथ श्रद्धालुओं के समक्ष प्रकट हुआ।
इस पवित्र आयोजन की शुरुआत मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर महंत पं. सुनील वशिष्ठ और समिति पदाधिकारियों द्वारा की गई। सावन महोत्सव समिति द्वारा 11 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित होने जा रहे सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं महा रुद्राभिषेक महोत्सव का शंखनाद भूमि पूजन से हुआ।

पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने बताया कि समिति सदस्य सुनील सिंघल के मार्गदर्शन में 40 दिनों की कठिन साधना और सेवा से यह शिवलिंग निर्मित हुआ है। इसमें साढ़े तीन कुंतल धातु, सवा लाख रुद्राक्ष, 5 किलो रुई, और निरंतर बहती जलधारा जैसी विशेष वस्तुओं का संयोजन हुआ है। 21 फीट लंबा वासुकी नाग इस शिवलिंग पर विराजमान है, जो इसकी दिव्यता को और गहराई देता है।

सुनील सिंघल ने बताया कि इस शिवलिंग को विशेष रूप से कैलाश मानसरोवर झांकी में स्थापित किया गया है। गुरुवार तक मानसरोवर झील रूपी एक कुंड भी इस झांकी में जोड़ा जाएगा, जिससे यह झांकी शिव लोक की प्रतीकात्मक प्रतिकृति बन जाएगी।
समिति सदस्य पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव एक भावनात्मक व आध्यात्मिक संगम है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों के नाम पर बनाए जा रहे 12 भव्य द्वार श्रद्धालुओं को संपूर्ण भारत के शिवधामों की अनुभूति देंगे। प्रतिदिन 153 जोड़े महा रुद्राभिषेक द्वादश ज्योतिर्लिंग के जल से करेंगे। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कहा कि 11 जुलाई से रोजाना प्रातः 6 बजे से महा रुद्राभिषेक, दोपहर 12 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण व पूजन (सवा लाख शिवलिंग का संकल्प), शाम 4 बजे से श्री शिव महापुराण कथा कथा व्यास आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के मुखारविंद से होगी।
महिला मंडल अध्यक्ष सरिता तिवारी ने बताया कि 14 जुलाई को सायं 5 बजे भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें शिव तांडव, सुंदर झांकियां, भजन मंडलियां, और नासिक बैंड विशेष आकर्षण होंगे।

भूमि पूजन के अवसर पर हरिओम चौहान, देवेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश पाठक, विपिन पाराशर, अरविंद पंडित, योगेश लवानिया, रविंद्र शर्मा, एससी कुलश्रेष्ठ, अनुराग जेटली, राजकिशोर, रामचंद्र यादव, करुणा, नीतू पांडे, हेमलता राजपूत, किरण यादव, कमलेश कुमारी, संगीता द्विवेदी, निर्मल कुशवाहा, हेमलता श्रीवास्तव, नीलम चौहान, सीमा आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन