Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री खाटू श्याम मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की अद्भुत छटा, भक्ति और उल्लास का संगम

Pragya News 24

Sat, Aug 16, 2025
Post views : 164

आगरा। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में शनिवार को जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ किया गया। पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगे विदेशी फूलों, टॉफी-चॉकलेट और खिलौनों से सजाया गया था। इत्र की सुगंध से महकते वातावरण में भक्तों ने देर रात तक भक्ति और उत्सव का आनंद लिया।
स्वर्ण मुकुट और कुंडल धारण कर श्याम बाबा ने मोरपंखी एवं इलायची के फूल बंगले के मध्य दिव्य दर्शन दिए। सुबह से ही दर्शन हेतु भक्तों की लंबी कतार लगी रही। श्रीकृष्ण जन्म की अद्भुत झांकी और भजन संध्या ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रृंगार, पोशाक, प्रसाद और लाइटिंग सेवा की गई। इसके अलावा टॉफी-चॉकलेट सेवा श्री श्याम सेवक परिवार समिति, झांकी सेवा अनिल कुमार मित्तल एवं अरुण मित्तल, खिलौने की सेवा कृष्ण देव, माखन-मिश्री सेवा विजय गुप्ता और इत्र की सेवा हरिश्चंद्र अग्रवाल की ओर से की गई। आयोजन की व्यवस्थाएं विपिन बंसल, संजय अग्रवाल, हेमेंद्र अग्रवाल, विकास गोयल आदि ने संभालीं।

कोषाध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि रविवार को नंदोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें पूरे दिन भक्तों को टॉफी, चॉकलेट, खिलौने एवं विविध प्रसाद वितरित किए जाएंगे। साथ ही मंदिर परिसर को फूल और गुब्बारों से सजाया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन