Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीकृष्ण रुक्मणि के मंगल विवाह कथा का मनोहारी वर्णन किया आचार्य हरिओमजी ने

Pragya News 24

Sat, May 4, 2024
Post views : 48

आगरा। शिव वाटिका शमशाबाद रोड पर जन-जन के कल्याण के लिए चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में सरस कथा व्यास आचार्य हरिओम जी ने बताया की भगवान श्री कृष्ण ने कामदेव के अहंकार को दूर करने के लिए रासलीला की।

प्रख्यात कथा व्यास आचार्य श्री रामनजर जी महाराज (पूज्य श्री हरि जी महाराज) के सानिध्य में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में आचार्य श्री हरि ओम जी महाराज ने सर्वप्रथम रासलीला का वर्णन किया। आचार्य जी ने बताया शरद ऋतु की रात्रियों में हजारों गोपियों के साथ भगवान श्री कृष्ण ने रासलीला की। आचार्य जी ने रासलीला के रहस्य को बताते हुए कहा कि रासलीला केवल स्त्री और पुरुष का मिलन नहीं है अपितु रासलीला जीव और ईश्वर का मिलन है और कामदेव के अहंकार को दूर करने के लिए ही परमात्मा ने रासलीला की। दूसरा कारण पूर्व में दिए हुए वरदानों के कारण गोपिया ब्रज में प्रकट हुई तो पूर्व में दिए हुए वरदान को सिद्ध करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के साथ रासलीला की।

आगे आचार्य जी ने कंस के उद्धार की कथा का वर्णन किया आचार्य जी ने बताया कंस कालनेमि का अवतार था और कंस ने संतो को ब्राह्मणों को गाय को देवताओं को बड़ा भारी कष्ट दिया। राक्षसों के उद्धार के लिए ही भगवान का अवतार होता है इसी कारण परमात्मा ने मथुरा में जाकर के कंस का उद्धार कर धर्मराज की स्थापना की।
आगे आचार्य जी ने उद्धव प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया उद्धव जी का प्रसंग ज्ञान के ऊपर भक्ति और प्रेम की विजय है।

भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह की कथा का बड़ा ही मनोहर मनोहारी वर्णन किया। पधारे हुए श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के विवाह की संगीतमय कथा सुनकर के झूमने लगे। आचार्य जी ने बताया कल कथा का अंतिम दिन है कल श्री सुदामा जी महाराज का चरित्र होगा और व्यास पूजन होगा।

आज श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा में सौनू शर्मा, भानू शर्मा धिमश्री हाट वाले, समाजसेवी श्याम भोजवानी, विनोद शर्मा, राम गोपाल बित्थरिया, हिमेश बित्थरिया, संजय उपाध्याय, ऋषि उपाध्याय, कौशल शर्मा, गणेश पलिया, श्रीभगवान शर्मा, महेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीमती राधिका, राहुल बित्थरिया आदि उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन