Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा की श्रद्धा के पुष्प खाटू श्याम जी में बरसे हेलीकॉप्टर से, बैंड बाजों के साथ अर्पित हुआ चांदी का निशान और छत्र

Pragya News 24

Thu, Dec 21, 2023
Post views : 86

• श्री श्याम सेवक परिवार समिति ने श्री खाटू श्याम मंदिर, रींगस में किया दो दिवसीय भव्य आयोजन
• कई किमी तक दिखी गुलाबी साफों की रंगत, हेलीकॉप्टर से हुई सवा सौ किलो फूलों की मंदिर पर वर्षा
• भव्य छप्पन भोग दर्शन एवं प्रसादी से भक्त हुए निहाल, आगरा के खाटू श्याम मंदिर में भी पोशाक हुई अर्पित, हुआ मेवा का श्रंगार

आगरा। मेरा सांवरिया सरकार, मेरी सांवरिया से दरकार, अब न छोड़ना मेरा हाथ..जैसे भजनों के साथ श्याम बाबा के जयघोष लगाते हुए आगरा के श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर, रींगस (राजस्थान) में चांदी का छत्र और निशान सहित छप्पन भोग अर्पित करने पहुंचे।

दो दिवसीय आयोजन के अन्तर्गत गुरुवार को श्री श्याम सेवक परिवार समिति (रजि.) के सदस्य छत्तीसगढ़ भवन से खाटू श्याम मंदिर तक बैंड बाजों के साथ पहुंचे। सिर पर गुलाबी साफे बांधे महिलाएं और कलकत्ते के दुपट्टे गले में डाले पुरुष बैंड की धुन पर नृत्य आनंद से तरंगित हो रहे थे। महाराज श्याम सिंह चौहान के सानिध्य में बारी-बारी से सभी सदस्य सिर पर श्याम बाबा को अर्पित किये जाने वाला चांदी का छत्र और निशान लेकर चल रहे थे। सभी के हाथों में छप्पन भोग के थाल भी थे। मंदिर पहुंचकर छत्र और निशान अर्पित करने के बाद समिति के सदस्य गौरव अग्रवाल (गोटेवाले) ने हेलीकाप्टर में बैठ आसमान से करीब सवा सौ किलो फूलों की मंदिर के शिखर पर वर्षा की। आसमान से गिरते गेंदे के पीले फूल यूं लग रहे थे जैसे असंख्य सूर्य रश्मियां मंदिर को सुशोभित कर रही हों। दिव्य छप्पन भोग की छटा के मध्य श्याम बाबा का रूप अलौकिकता बिखेर रहा था। सुस्वाद भंडारे का आनंद मंदिर पधारे हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। इधर जीवनी मंडी, आगरा स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में भी समिति द्वारा पोशाक अर्पित की गयी। साथ ही मेवा का श्रंगार एवं छप्पन भोग का आयोजन हुआ। यात्रा में रमेश, दिनेश, विपिन बंसल, विकास गोयल, गौरव बंसल, राकेश गर्ग, अमित गोयल, आकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।

अगले वर्ष इन्हीं तिथियों पर होगा भव्य आयोजन
समिति द्वारा खाटू धाम में आयोजित दो दिवसीय सफल आयोजन के पश्चात श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री श्याम सिंह जी चौहान से बधाई देते हुए समिति सदस्य विशाल गोयल, विपिन बंसल और विकास गोयल को पुनः 20 और 21 दिसंबर 2024 को दो दिवसीय आयोजन की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही आगरा खाटू श्याम जी मंदिर में शीघ्र पधारने का आग्रह स्वीकार किया।

इन्होंने संभाली व्यवस्था
यात्रा में स्वागत व्यवस्था सुमन्यू अग्रवाल, गौरव बंसल, अमित अग्रवाल, निशान यात्रा सेवा पंकज लोहिया, बड़े बाबू, रवि बंसल, तोरणद्वार आतिशबाजी सेवा संजय अग्रवाल, शुभम गुप्ता, सागर गोयल, कीर्तन सेवा प्रबल गोयल, अमित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, छत्र यात्रा सेवा विजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संतोष गुप्ता, भंडारा सेवा अजय अग्रवाल, विकास शाह, निखिल गुप्ता ने संभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन