Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा के फिल्म लेखक और निर्देशक नीरज सिंह उत्तर भारतीय विकास सेना में शामिल, बने राष्ट्रीय सचिव

Pragya News 24

Tue, Nov 5, 2024
Post views : 35

आगरा। फिल्म उद्योग में चर्चित नाम नीरज सिंह ने सोमवार को उत्तर भारतीय विकास सेना की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आगरा में जन्मे नीरज सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुनील शुक्ला के साथ एक विशेष समारोह में शामिल होकर पार्टी की आईटी शाखा का दायित्व संभालने की जिम्मेदारी ली है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव (आईटी सेल) नियुक्त किया गया है और वह पार्टी के डिजिटल अभियानों के नेतृत्व में सहायक होंगे। इस नई भूमिका में नीरज का मुख्य उद्देश्य उत्तर भारतीय विकास सेना की विचारधारा को लोगों तक पहुँचाना और पार्टी की डिजिटल उपस्थिति को मजबूत बनाना होगा।

नीरज सिंह भारतीय फिल्म उद्योग में एक चर्चित लेखक और निर्देशक हैं, जिन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों के अलावा सावधान इंडिया और क्राइम अलर्ट जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रसिद्ध फिल्म ’बिकरू कानपुर गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित है, जिसमें उन्होंने लेखन और निर्देशन दोनों का कार्य संभाला है। इस फिल्म में उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों और आलोचकों से सराहना बटोरी और उन्हें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी दिलवाया।

उत्तर भारतीय विकास सेना के विवादित कदमों के चलते पार्टी चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में पार्टी ने तब सुर्खियाँ बटोरीं जब उसने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव दिया। इस संदर्भ में पार्टी ने गुजरात की जेल में बंद बिश्नोई को पत्र भी भेजा। इसके अलावा पार्टी ने हाल ही में मुंबई में उत्तर भारतीय समुदाय के समर्थन में पोस्टर भी लगाए हैं जिनमें लिखा है, ष्उत्तर भारतियों, बटोगे तो पिटोगे।ष् इस संदेश के माध्यम से पार्टी ने उत्तर भारतीयों को एकजुट रहने का आह्वान किया है। पार्टी का यह संदेश समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से साझा किया गया है, लेकिन इसने विभिन्न समुदायों के बीच बहस को जन्म दिया है।

नीरज सिंह का उत्तर भारतीय विकास सेना से जुड़ना फिल्म उद्योग में चर्चा का विषय बन गया है। नीरज ने मुंबई में एक फिल्म निर्देशक और लेखक के रूप में पहचान बनाई है और उनके कार्यों का व्यापक प्रभाव रहा है। उनके परिवार का निवास आगरा के रामबाग क्षेत्र में है, जबकि नीरज खुद मुंबई में सक्रिय हैं। पार्टी में उनकी भूमिका पर बात करते हुए पंडित सुनील शुक्ला ने कहा कि नीरज का फिल्मी अनुभव और उनकी आईटी समझ पार्टी की डिजिटल मुहिम को नए स्तर पर ले जाएगी। उन्होंने कहा, नीरज जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति का पार्टी से जुड़ना हमारे उद्देश्यों को साकार करने में सहायक होगा।

अपने इस राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए नीरज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ष्उत्तर भारतीय विकास सेना का उद्देश्य मेरे दिल के करीब है। मैं इस पार्टी के जरिए उत्तर भारतीय समुदाय के अधिकारों और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना चाहता हूँ।ष् नीरज का मानना है कि उनका फिल्मी और आईटी अनुभव पार्टी को डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने में मदद करेगा।

नीरज सिंह का राजनीति में यह प्रवेश उन्हें एक नए स्तर पर स्थापित करने का अवसर देगा। उनकी इस नई जिम्मेदारी से न केवल उत्तर भारतीय विकास सेना को एक प्रभावशाली आईटी विभाग मिलेगा, बल्कि नीरज के निर्देशन का भी नया आयाम सामने आएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन