Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया गया अक्षय तृतिया महोत्सव, 21 दिन तक श्रीहरि का होगा चंदन से श्रंगार

Pragya News 24

Thu, May 1, 2025
Post views : 39
  • सत्तू, आम और खरबूजे जैसे मौसमी फलों का लगेगा भोग

आगरा। अक्षय तृतिया के पावन पर्व पर श्रीहरि का चंदन के छापे से सजे श्वेत परिधान धारण कराए गए। श्रंगार भी चंदन से किया गया। बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग चंदन से श्रंगारित आज श्रीजगन्नाथ भगवान ने श्याम वर्ण में नहीं बल्कि भक्तों को पीत वर्ण में सुशोभित होकर दर्शन दिए। 21 दिन तक गर्मी के कारण सिर्फ एक बत्ती से आरती की जाएगी।

अक्षय तृतिया महोत्सव के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर को गुलाब, मोगरे व बेले के पुष्पों से सजाया गया। हरि नाम संकीर्तन किया गया। इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि बैसाख व ज्येष्ठ माह में गर्मी बढ़ जाती है। 14 मई को वृषभ संक्रांति (सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने पर) के साथ गर्मी भीषण रूप ले लेती है। इसीलिए अक्षय तृतिया से 21 दिन तक यानि 21 मई तक भगवान का चंदन के लेप से श्रंगार किया जाएगा। उन्हें चंदन के छापे की हल्की पोशाक पहनाई जाएंगी। मोगरा, बेला जैसे सुगन्धित पुष्पों से फूल बंगला सजेगा। सत्तू, खरबूजा, आम, तरबूज, लीची जैसे मौमसी फलों का प्रसाद लगाया जाएगा।

अक्षय तृतिया के उपलक्ष्य में आज राधा-कृष्ण को हरियाली के बीच सजाकर बैठाया गया। जिनके दर्शन को हर श्रद्धालु ललायित नजर आया। संध्या आरती के उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी, सेवा माता जी, रंगीली राधा माता जी, शाश्वत नन्दल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन