Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दीपों की रौशनी, भजनों की स्वर लहरियाँ और डांडिया की थापों से गूंजा अन्नकूट महोत्सव

Pragya News 24

Mon, Oct 27, 2025
Post views : 66
  • अन्नकूट महोत्सव संग प्रभु-प्रिय डांडिया एवं भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा और आनंद का सैलाब
  • श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार द्वारा आयोजित हुआ भव्य समारोह

आगरा। सोमवार को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन भक्ति, उल्लास और रंगारंग संस्कृति के सुरों से आलोकित हो उठा, जब श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार द्वारा अन्नकूट महोत्सव संग प्रभु-प्रिय डांडिया एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। दीपों की जगमगाहट, सुगंधित पुष्पों की सज्जा और भजनों की मनमोहक धुनों ने श्रद्धालुओं को अध्यात्म और आनंद के सागर में डुबो दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक महंत कपिल नागर, मुख्य अतिथि उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, चंद्रमोहन बंसल, संतोष मित्तल, अमित पाराशर, विकास गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन और गिरिराज जी पूजन से हुआ। इस पावन क्षण में संस्थापक नितेश अग्रवाल, विशाल बंसल, अजय सिंघल ने गिरिराज महाराज के चरणों में नमन किया।

भक्ति और संगीत से ओतप्रोत भजन संध्या में सदस्य भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। इसके पश्चात शुरू हुए प्रभु-प्रिय डांडिया उत्सव में सदस्यों ने रंग-बिरंगे परिधानों में थिरकते हुए भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जैन, दिनेश अग्रवाल, विजय बंसल और गिरीश अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। भवन में सजे पुष्पों, दीपमालाओं और आकर्षक विद्युत सज्जा ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक आभा से आलोकित कर दिया।

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अन्नकूट महोत्सव हमारी आस्था और प्रेम का उत्सव है। गिरिराज महाराज की कृपा से यह आयोजन हर वर्ष भक्ति और उल्लास का संदेश लेकर आता है। भजन संध्या और डांडिया के माध्यम से हम आनंद और अध्यात्म को एक सूत्र में पिरोते हैं, ताकि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

कार्यक्रम के समापन पर गिरिराज जी का भव्य अन्नकूट भोग लगाया गया। सामूहिक प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर आशी अग्रवाल, ज्योति, विकास वर्मा, नीरज मित्तल, विकास जैन, रवि गोयल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन