Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भूमि पूजन के साथ प्रारम्भ हुए जनकपुरी महोत्सव के मंगल कार्य

Pragya News 24

Wed, Aug 28, 2024
Post views : 39
  • कोठी मीना बाजार में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ श्रीजनकपुरी महोत्सव का भूमि पूजन
  • राजनेताओं, अधिकारियों, समिति के पदाधिकारियों संग आमजन ने लिया भाग
  • जनकपुरी महल को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां शुरू
  • श्रीराम के गुणगान और रामायण की चैपाईयां गूंजने से भक्तिमय हुआ वातावरण

आगरा। आज भूमि पूजन के साथ ही श्रीजनकपुरी महोत्सव के मंगल कार्य भी प्रारम्भ हो गए। कोठी मीना बाजार में विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। जिसमें राजनेताओं, अधिकारियों व समिति के पदाधिकारियों संग क्षेत्रीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जनकपुरी महल क्षेत्र में श्रीराम के गुणगान गूंजने लगे हैं। रामायण की चैपाईयां वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं। जगह-जगह केसरिया ध्वज लहरा रही हैं।

आचार्य राहुल मुद्गल के नेतृत्व में आज प्रातः जनकपुरी महोत्सव का भूमि पूजन विधि विधान के साथ किया गया। पुष्पों से सुशोभित सियाराम के चित्र के साथ पावन अग्नि और प्रकृति का साथ जो भी इस मंगल कार्य का साक्षी बना, खुद को महसूस कर रहा था। शोडश उपचार के साथ वास्तु पुरुष का भी पूजन किया गया। अंत में सभी ने सम्मलित रूप से आरती की। आयोजन का संचालन गौरव राजावत ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, प्रमोद वर्मा (राजा जनक), मेयर हेमलता दिवाकर, मधु बघेल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, राहुल चतुर्वेदी, हेमन्त भोजवानी, अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव, मुनेन्द्र जादौन, राहुल सागर, राजीव शर्मा, अनुराग उपाध्याय, सचिन गर्ग, पार्षदगण पूजा वर्मा, रेनू गुप्ता, राधारानी, विवेक शर्मा, संजय अग्रवाल, दिलीप पटेल, मनोज वर्मा, सतीश शर्मा आदि उपस्थित थे।

मेयर व नगर आयुक्त ने लिया जनकपुरी स्थल का जायजा, लम्बित कार्य जल्दी करवाने का आश्वासन
भूमि पूजन के उपरान्त नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल व मेयर हेमलता दिवाकर ने जनकपुरी स्थल व क्षेत्र का जायजा लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत व राहुल चतुर्वेदी ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। नियमित साफ सफाई व बारिश के कारण बड़ी हुई झाड़ झाड़ियों को कटवाने का आग्रह किया। जनकपुरी क्षेत्र में जगह-जगह जल भराव व सीवर की भी समस्या है। जनकपुरी महोत्सव कार्यालय के बाहर भी बारिश में पानी भरने से दिक्कत आ रही है। वहीं सबसे प्रमुख कार्य कोठी मीना बाजार में भव्य और दिव्य रूप लेने जा रहे जनकपुरी महल के लिए भूमि समतल कराने की बात उठाई गई। मेयर व नगरायुक्त ने सभी विकास कार्य जल्दी से जल्दी पूरे कराने का आश्वासन देते हुए जनकपुरी महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने में पूरा सहयोग करने की बात कही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन