Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राधाकृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता में बाल-लीलाओं को किया जीवंत

Pragya News 24

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 129
  • आज होगी बांके बिहारी के नाम की भजन संध्या
  • श्री महालक्ष्मी भक्तमंडल परिवार मना रहा तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

आगरा। श्री महालक्ष्मी भक्तमंडल परिवार (रजि.) की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर कमला नगर स्थित जनक पार्क में राधाकृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थापक विकास मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। करीब 500 बच्चो ने पारंपरिक परिधान में सजकर श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं को जीवंत कर दिया। किसी ने सिर पर मोर पंख सजाये, तो किसी ने बांसुरी के साथ नृत्य कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

अध्यक्ष एड. विशाल बिंदल ने बताया कि आज बांके बिहारी जी की भजन संध्या में भजन सम्राट रामकुमार लक्खा, सुप्रसिद्ध गायक राजू बाबरा और कोमल शर्मा अपने मधुर सुरों से महफ़िल को भक्ति रस में सराबोर करेंगी। दोपहर में गोवर्धन के दानघाटी मंदिर से आयी श्री गिर्राज जी की शिला का महाअभिषेक होगा। उसके पश्चात शाम को गिर्राज जी श्रृंगार के भव्य दर्शन होंगे।

संयोजक अविनाश राणा ने कहा कि वृन्दावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर के सेवारत द्वारा हर भक्त को बिहारी जी का खजाना वितरित किया जायेगा। भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण के रूप में फूलो की होली और इत्र वर्षा रहेगी। जनक पार्क को वृन्दावन के बिहारी जी मंदिर का रूप दिया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक नीरज वर्मा, संस्थापक विकास मित्तल,संरक्षक आशीष सक्सेना,मोहन गर्ग, महामंत्री अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, रितेश गुप्ता,करतार सिंह शास्त्री, हरीश पंजवानी, प्रदीप गोयल, सौरभ बंसल, संजीव गुप्ता,नागेंद्र अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, मुनीश सिंघल, गीता वर्मा, नेहा राणा, ज्योति गुप्ता, संगीता, सपना, रेशु आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन