Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीराम की भक्ति में नतमस्तक हुआ सर्कस, जनकपुरी की तैयारियां शुरु

Pragya News 24

Sat, Aug 31, 2024
Post views : 40
  • कोठी मीना बाजार में लगा सर्कस स्वेच्छा से हटाया गया
  • सर्कस के कर्मचारियों ने जनकपुरी के लिए किया बड़ा सहयोग
  • राम काज की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

आगरा। राम काज के लिए आज कोठी मीना बाजार में लगे सर्कस ने बड़ा योगदान देते हुए अपने पण्डाल हटाने का काम शुरु कर दिया है। हालांकि सर्कस 27 सितम्बर तक लगना था, लेकिन स्वेच्छा से सर्कस के पदाधिकारियों द्वारा श्रीजनकपुरी महोत्सव के लिए सर्कस को समय से पूर्ण हटाने का निर्णय लिया गया। दो दिन में कोठी मीना बाजार का पूरा मैदान खाली हो जाएगा। जहां जनकमहल बनाने की तैयारियां आज से ही प्रारम्भ हो गई।

आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, राहुल चतुर्वेदी, गौरव राजावत, हेमन्त भोजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूमि पूजन के बाद कोठी मीना बाजार के मैदान में जनकमहल सजाने के लिए सर्कस के पण्डाल लगे होने से व्यवधान आ रहा था। समय कम था और काम अधिक। परन्तु सर्कस के मैनेजर बहादुर सिंह ने स्वेच्छा से सर्कस को हटाने का न सिर्फ निर्णय लिया बल्कि जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों को जनकपुरी महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कहा कि सर्कस राम काज से बड़ा नहीं है। सर्कस को दूसरी जगह भी लगाया जा सकता है, परन्तु प्रदेश की प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव में सर्कस के कारण कोई व्यवधान नहीं होगा।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सर्कस के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनकपुरी महोत्सव के लिए यह बहुत बड़ा सहयोग है। राम का काम है। सभी मिलकर व सहज भाव के काम कर रहे हैं। जनकमहल सजने जा रहा है। समय कम और कार्य बड़ा है, फिर भी काम समय पर पूरा होगा, इसका विश्वास है। जनकपुरी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, मिथिला नगरी के लोगों की खुशियां भी बढ़ रही हैं। 144 वर्ष में पहली बार शाहगंज को यह सौभाग्य पहली बार प्राप्त हुआ है। इसे उत्साह व उमंग के साथ पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर जनकपुरी आयोजन समिति के राहुल सागर, मुनेंद्र जादौन, राजीव शर्मा, अनुराग उपाध्याय, बल्ले भाई, अक्की सारस्वत आदि मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन