Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गर्भधारण से लेकर मोक्ष तक का सहज समाधान करती है गौ माता, विविध संस्कारों में है गौमाता का महत्त्व

Pragya News 24

Mon, Jul 21, 2025
Post views : 102
  • गोमूत्र में उपस्थित हार्मोंस बाँझपन की समस्या से मुक्ति दिलाते हैंः संत गोपालानंद जी
  • काम, क्रोध, लोभ, मोह जैसे शत्रुओं का नाश करते हैं नागेश्वरः रसराज महाराज

आगरा। वेद लक्षणा गौ माता संपूर्ण मानव जीवन को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महाभारत इस बात का प्रमाण है कि गौ माता गर्भधारण, गर्भपात और प्रसव जैसी समस्याओं का सहज ही समाधान कर सकती है। सप्त माह की गर्भिणी गौ माता के मूत्र में उपस्थित हार्मोंस बाँझपन की समस्या से मुक्ति दिलाते हैं.. ये उद्गार राजस्थान से पधारे संत गोपालानंद जी ने सूरसदन में चल रहे गौ महिमा महोत्सव के आठवें दिन सोमवार को व्यक्त किए। मत्स्य पुराण का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि गौ माता के गोबर के कंडे की भस्म गर्भपात की समस्या का समाधान करती है। महाभारत के विराट पर्व के अनुसार उन्होंने बताया कि उत्तम बैल का मूत्र सूँघने से गर्भाशय का संक्रमण समाप्त हो जाता है। कामधेनु चिकित्सा चंद्रोदय के अनुसार प्रसव वेदना से परेशान स्त्री को शुद्ध गौ गोबर का रस पिलाने पर सामान्य प्रसव हो जाता है। यही नहीं, बालक के विविध संस्कारों में भी गौ माता का महत्व है। छांदोग्य उपनिषद के अनुसार गौ माता विद्यार्थी को सुपात्र बनाकर सहज संपूर्ण विद्या ग्रहण करवा देती है।

शिव महापुराण कथा सुनाते हुए पूज्य श्री रसराज जी महाराज ने बताया कि सोमवार के दिन नागेश्वर की पूजा का विशेष महत्व है। पार्थिव रूप में भी नागेश्वर बना कर उनकी पूजा करनी चाहिए। नागेश्वर की पूजा से काम, क्रोध, लोभ और मोह जैसे शत्रुओं का नाश हो जाता है। इस दौरान ‘शिव भोले भंडारी, शरण आए हम तिहारी’ भजन पर सब झूम उठे। सुबह की बेला में सैकड़ों भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर भोलेनाथ का अभिषेक और पूजन किया।

पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, सुमन गोयल, ऋषि उपाध्याय, कुमकुम उपाध्याय, प्रवीण भारद्वाज, इंद्रदीप जैन, नितेश बंसल एड., प्रियंका ठाकुर, विनोद गर्गाचार्य, सुधीर आर्य, अर्जुन शर्मा ने आरती उतारी।

गौ महिमा महोत्सव का समापन कल
पार्षद मुरारीलाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि नवदिवसीय गौ महिमा महोत्सव का समापन 22 जुलाई, मंगलवार को होगा। शाम 4ः00 बजे से 8ः00 बजे के दौरान संत गोपालनंद जी गौ महिमा और रसराज जी महाराज शिव महापुराण का वर्णन करेंगे।

महिलाएँ आकर प्राप्त करें कलश
पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को शाम 5 से 7 बजे तक सूरसदन में महिलाओं को उनका मंगल कलश वापस दिया जाएगा। मंगल कलश लेने के लिए साथ में कूपन लेकर आना अनिवार्य है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन