Thu 04 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: क्रिकेट विश्व कप 2023: टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Pragya News 24

Sat, Nov 18, 2023
Post views : 73

Agra. प्रभु हनुमान को संकट मोचन कहा जाता है। हर संकट को वह आसानी से हर लेते हैं। विश्व कप के फाइनल मैच में भी इंडिया के ऊपर आने वाला हर संकट हर लिया जाए और विश्व कप में भारत की जीत हो, इसी प्रार्थना को लेकर क्रिकेट प्रेमी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। आज कैंट प्रीपेड ऑटो टैक्सी ड्राइवर यूनियन की ओर से विश्व कप के फाइनल मैच में भारत की जीत को लेकर अटल चौक स्थित मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया गया।

जब से वर्ल्ड कप शुरू हुआ है टीम इंडिया का सफर अजय रहा है और यह सफर अभी भी बरकरार है। 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल मैच है। फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होनी है। भारतवासियों को टीम इंडिया की परफॉर्मेंस के चलते टीम इंडिया पर विश्वास है कि विश्व कप इस बार इंडिया लेकर आएगी लेकिन इसके साथ ही पूजा का दौर भी शुरू हो गया है, क्योंकि पूजा और साधना में अद्भुत शक्ति होती है। इसी को लेकर आज कैंट प्रीपेड ऑटो टैक्सी ड्राइवर यूनियन की ओर से विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के लिए सुंदरकांड कराया गया। सभी लोगों ने मिलकर प्रभु हनुमान से टीम इंडिया को अपना बल और बुद्धि देने की प्रार्थना की जिससे वह इन दोनों का इस्तेमाल कर ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप के फाइनल में हरा सकें।

सुंदरकांड में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक मनीष शर्मा ने सुंदरकांड पाठ किया साथ ही अपने भजनों से समा बांध दिया। इस दौरान मंदिर में भगवान हनुमान के साथ अन्य देवी देवताओं की भी पूजा अर्चना की गई। सुंदरकांड समापन के बाद विशेष यज्ञ व हवन भी किया गया का प्रस्तुति दी।

इस धार्मिक कार्यक्रम के संयोजक अनिल शर्मा का कहना था कि रविवार को क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच है और भारत व ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होनी है। आज प्रभु हनुमान से प्रार्थना की गई है कि वह टीम इंडिया को अपना अद्भुत बल और बुद्धि प्रदान करें जिससे उसका उपयोग करते हुए टीम इंडिया कंगारू यानी ऑस्ट्रेलिया टीम पर भारी पड़े और विश्व कप को अपने नाम करें।

प्रसिद्ध भजन गायक मनीष शर्मा का कहना था कि अभी तक टीम इंडिया पूरी वर्ल्ड कप में अजय रही है। भारत यानी इंडिया की कुंडली में भी अच्छे योग बन रहे है। ऐसे में अगर संकट मोचन हनुमान की कृपा टीम इंडिया पर हो जाए तो सारे संकट ही हर लिए जाएंगे और विश्व कप में भारत की जीत होगी। इसीलिए प्रभु हनुमान से आज सुंदरकांड पाठ करके प्रार्थना की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन