Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मातारानी के जयकारों से गूंजा चामुण्डा देवी का मंदिर, भक्ति भाव से हुआ देवी जागरण व 84 भोग का आयोजन

Pragya News 24

Sun, Apr 13, 2025
Post views : 45

आगरा। हर तरफ माता रानी के जयकारे गुंजायमान थे। दर्शन के लिए दूर दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों की लम्बी कतार थी। फूलों और जगमग रोशनी से मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। प्राचीन चामुण्डा देवी मंदिर (राजामण्डी स्टेशन स्थित) में आज भक्ति भाव के साथ वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। आज मातारानी का विशेष श्रंगार किया गया, जिनके दर्शन को हर भक्त ललाचित था। सुबह 84 भोग और शाम को देवी जागरण का आयोजन किया गया।

प्राचीन मंदिर मां चामुण्डा देवी प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मेले में आज लाखों श्रृद्धालु मां चामुण्डा के दर्शन को पहुंचे। माता की ज्योत की। भक्ति भाव के साथ पूजन कर आरती की और मनोकामना मांगी। प्रातः मंदिर में 84 भोग व फूल बंगला का आयोजन किया। दिन भर मंदिर परिसर में माता की भेंटे गूंजती रही। देवी जागरण में मुम्बई व दिल्ली के कलाकारों द्वारा गाई गई माता की भेटों पर हर भक्त भक्ति में आनन्दित नजर आया। माता की भेटों का श्रद्धालों ने देर रात तक आनन्द लिया और खूब नृत्य भी किया।

अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से देर रात तक भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव विपिन चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय दत्त शर्मा, पार्षद विक्रांत सिंह कुशवाह, वीरेन्द्रानन्द ब्रह्मचारी, पुजारी सुरेन्द्र गिरि संजय, लाला, सोनू अशोक, सुशील, दिलीप कुमार, श्यामू, विजय वर्मा, माथुरी, सीमा, पिंकी, पायल, बरखा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन