Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अन्य के हजारों पक्षधर, हिन्दुओं की बात को दबाया जा रहा - देवकीनन्दन ठाकुर

Pragya News 24

Sat, Dec 14, 2024
Post views : 50

• कथा में छठे दिन गोवर्धन लीला, महाराज श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का किया वर्णन

बाह। आजाद भारत में सनातन बोर्ड की मांग करनी पड़ रही है। अपना अधिकार मांगना पड़ रहा है। हिंदुओं के हित की बात को दबाया जा रहा है। वही वोटों की राजनीतिक के कारण अन्य धर्म की बात करने के लिए हजारों पक्षकार आ जाते है। संत महात्मा को धर्म बचाने पर टारगेट किया जाता है। हमारे भगवान को काल्पनिक और सनातन को एचआईवी कह दिया जाता है। इसलिए सनातनियों आज जागो, अभी जागो कल की प्रतीक्षा मत करो। सभी सनातनियों ने साथ दिया तो भारत में सनातन बोर्ड भी बनेगा और भारत हिंदू राष्ट्र भी बनेगा। आचार्य देवकी नन्दन ठाकुर ने यह बात आज श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन कही।

देश में बाहरी आक्रांता देश के लोगों के सहयोग से ही आए थे। वहीं उन्हे सनातनियों की भावनाओं का पता चल गया था कि हिन्दू गाय को माता मानते है। जिस पर वह गऊ माता को आगे करके चलते थे। मुगलो न कई युद्धों में गाय माता को आगे रखा। क्योंकि सनातनी राजा और सैनिक गाय माता पर शस्त्र नही चलाते थे और वह छिपकर प्रहार करते थे। जिसके कारण वह जीते, लेकिन हमारे धार्मिक राजाओं ने प्राण और राज्य देना स्वीकार किया, परन्तु कभी गऊ माता पर हाथ और शस्त्र नही उठाए। आज गाय माता कितनी दुःखी है। यह वाक्य शुक्रवार को आचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने बाह में आयोजित छठवे दिन भागवत कथा में भक्तो से कहे।

भागवत कथा में कथा में आचार्य देवकी नंदन ने भगवान कृष्ण के बाल्यकाल का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए सात दिन सात रात तक अपनी कनिष्ठ अंगुली पर विशाल गिर्राज पर्वत उठा लिया था। इन्द्र ने घन‌घोर वर्षा की, लेकिन वर्षा ब्रज के ऊपर कोई कष्ट नहीं पहुंची सकी। देवराज इन्द्र आश्चर्य मे रहे कि यह कैसे संभव है। जिस पर वह गुरु की शरण में गए। उन्होंने बताया वह ब्रह्म है। तुम्हारा कष्ट दूर करने पृथ्वी पर आए है।

जब भगवान भ्रम को तोड़ते है, तो ब्रह्मा, संशय का निवारण करते है तो शंकर और विषयो से जब दूर कर देते है तो विष्णु हो जाते है। इसलिए जीवन में गुरु से मंत्र लेकर गुरुमंत्र का जाप करना चाहिए। जीवन में सलाहकार अच्छे है, तो परिणाम भी अच्छे आएंगे और अगर सलाहकार गलत है तो परिणाम गलत आएंगे। शास्त्रों में संगत के बारे में कहा गया है कि संगत, अच्छी होनी चाहिए, बिना अच्छी संगत के जीवन अच्छा नही हो सकता। माथे पर तिलक, गले में तुलसी की माला, हाथ में कलावा, मुख मे भगवान का नाम परमात्मा की नजरों मे सबसे अच्छा बनाते हैं। आज की कथा में मुख्य रूप से चिराग उपाध्याय मंजू भदोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार जी राष्ट्रीय बजरंग दल केशव दीक्षित, संघ के विभाग विचारक आनन्द जी, अरुण चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, कृपाशंकर दीक्षित, अनुपम मिश्रा, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, हिमांशु, अमृतांश, ओम, सूर्यांश अवधेष, राजेश, नरेश, हरिओम, पंकज, पवन, राघव आदि उपस्थित थे।

14 को निकलेगी सनातन यात्रा
14 दिसम्बर को कथा विश्राम के उपरान्त शाम 4.30 बजे सनातन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कथा से प्रारम्भ होकर सम्पूर्ण क्षेत्र में भ्रमण करेगी। सभी राजनीतिक दल और संस्थाओं से महाराज देवकी नन्दन ठाकुर जी ने अपील की है यह भारी-बड़ी से भारी संख्या में इसमें सम्मिलित होकर बांग्लादेशियों के समर्थन में साथ दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन